Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

श्रीनगर से जम्मू जा रही टूरिस्ट बस रामबन में पलटी घायल की हालत गंभीर देख जम्मू रेफर…


होमताजा खबरदेश

श्रीनगर से जम्मू जा रही टूरिस्ट बस रामबन में पलटी: 33 घायल, 9 की हालत गंभीर

Last Updated:

Jammu Srinagar Tourist Bus: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर रामबन के पास एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है. कश्मीर घाटी की सैर कर लौट रहे पश्चिम बंगाल के सैलानियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर मरोग इलाके में पलट गई. इस भीषण दुर्घटना में बस में सवार 33 पर्यटक घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

श्रीनगर से जम्मू जा रही टूरिस्ट बस रामबन में पलटी: 33 घायल, 9 की हालत गंभीरZoom

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर टूरिस्ट बस पलट गई.

Jammu Srinagar Tourist Bus: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर पश्चिम बंगाल से आए पर्यटकों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई. WB 41K 2929 नंबर की पर्यटक बस श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रही थी. इसी दौरान मरोग इलाके के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में बस में सवार 33 पर्यटक घायल हो गए.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, CRPF, सिविल QRT रामबन और सिविल प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. सभी घायलों को बस से बाहर निकालकर जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया.

घायलों में से 9 पर्यटकों की चोटों को देखते हुए उन्हें विशेष उपचार के लिए GMC अस्पताल जम्मू रेफर किया गया है. हादसे के बाद जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया.

हादसे की जानकारी मिलते ही ADC रामबन वरुणजीत सिंह चरक, एडिशनल एसपी SP मुजीब-उर-रहमान और ACR शौकत हयात मट्टू समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान की निगरानी की. अधिकारियों ने बाद में जिला अस्पताल रामबन का भी दौरा किया और घायल पर्यटकों को मिल रहे उपचार का जायजा लिया.

जिला प्रशासन ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन के मुताबिक, हादसे के बाद रेस्क्यू, घायलों को अस्पताल पहुंचाने और उनके इलाज की व्यवस्था के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को सक्रिय किया गया है.

About the Author

राकेश रंजन कुमार

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top