Last Updated:
Agra News: लोकल 18 ने शहर के एक जर्जर फ्लाइओवर की बदहाल स्थिति को प्रमुखता से दिखाया था. उस समय फ्लाइओवर की सड़क जगह-जगह से टूट चुकी थी. और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे. कई स्थानों पर सड़क के नीचे की सरिया तक बाहर निकल आई थी, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी होती थी. इस वजह से कई बार सड़क हादसे भी हुए. खबर चलने के बाद अब प्रशासन ने फ्लाइओवर की मरम्मत का काम शुरू करा दिया है.
आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा में लोकल 18 की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है. कुछ माह पहले लोकल 18 ने शहर के एक जर्जर फ्लाइओवर की बदहाल स्थिति को प्रमुखता से दिखाया था. उस समय फ्लाइओवर की सड़क जगह-जगह से टूट चुकी थी. और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे. कई स्थानों पर सड़क के नीचे की सरिया तक बाहर निकल आई थी, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी होती थी. इस वजह से कई बार सड़क हादसे भी हुए. खबर चलने के बाद अब प्रशासन ने फ्लाइओवर की मरम्मत का काम शुरू करा दिया है.
यह फ्लाइओवर आगरा शहर के विभिन्न क्षेत्रों और प्रमुख इंडस्ट्रीज एरिया को रुनकता होते हुए दिल्ली-राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर जोड़ता है. फ्लाइओवर की खराब हालत के कारण लोग सिकंदरा समेत दूसरे मार्गों का इस्तेमाल करने को मजबूर थे. इन रास्तों पर अक्सर लंबा जाम लगने से लोगों का समय भी बर्बाद होता था. फ्लाइओवर की मरम्मत का कार्य पीडब्ल्यूडी की ओर से कराया जा रहा है. काम कर रहे ठेकेदार ने बताया कि मरम्मत का कार्य 15 अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य है. इसके बाद आम लोग आसानी से फ्लाइओवर का इस्तेमाल कर सकेंगे. इससे लोगों को जाम से राहत मिलने के साथ यात्रा का समय भी कम होगा.
इंडस्ट्रियल एरिया से रुनकटा दिल्ली की ओर का सफर होगा आसान
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित तेज पुल पर मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है. पुल की सड़क और क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त करने का काम चल रहा है. मरम्मत पूरी होने के बाद इंडस्ट्रियल एरिया से रुनकता और दिल्ली की ओर जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. अभी जर्जर स्थिति के कारण वाहन चालकों को दूसरे मार्गों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे कई जगह जाम की स्थिति बन जाती है. तेज पुल के दोबारा सुचारु होने से दिल्ली और मथुरा की ओर जाने वाले वाहन बिना अनावश्यक जाम में फंसे सीधे इस मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे. इससे लोगों का समय बचेगा और शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव भी कम होने की संभावना है.
15 अक्टूबर तक दोनों तरफ से आ जा सकेंगे वाहन
यहां कार्य कर रहे ठेकेदार आलोक वर्मा ने बताया कि फ्लाइओवर के एक हिस्से की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है. अब दूसरे हिस्से में काम तेजी से कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि शेष कार्य को आगामी 15 अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. मरम्मत पूरी होने के बाद वाहन चालकों को इस मार्ग पर आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. फ्लाइओवर पर बने गड्ढों को दुरुस्त किया जा रहा है. इसके साथ ही सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत और रेलिंग लगाने का कार्य भी किया जा रहा है. काम पूरा होने के बाद दिल्ली, मथुरा और रुनकता की ओर जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी.
About the Author
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ें