Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

सीएम चंद्रबाबू ने अनंत अंबानी को बताया आंध्र का लाडला बेटा मदनपल्ले में बनेगा स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर…


होमताजा खबरदेश

‘मुझे आंध्र का बेटा मानिए’, अनंत अंबानी ने किया ₹1 लाख करोड़ के निवेश का ऐलान

Last Updated:

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अनंत अंबानी को आंध्र का लाडला बेटा बताया है. मदनपल्ले में इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर और 40 हजार करोड़ के हॉर्टिकल्चर हब का शिलान्यास करते हुए अनंत अंबानी ने राज्य में 1 लाख करोड़ के निवेश का ऐलान किया. इस प्रोजेक्ट से राज्य में 3 लाख नौकरियां पैदा होंगी. उन्होंने कहा कि यह नया संस्थान अब हर किसान को अपने खेत का सीईओ बनाएगा.

'मुझे आंध्र का बेटा मानिए', अनंत अंबानी ने किया ₹1 लाख करोड़ के निवेश का ऐलानZoom

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के मदनपल्ले में गांधी जयंती पर कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने की शुरुआत हुई. मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर का शिलान्यास किया. इस मंच पर मौजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी को मुख्यमंत्री ने आंध्र का लाडला बेटा बताया. अनंत अंबानी ने भी खुद को इस माटी का बेटा बताते हुए राज्य में 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की. यह निवेश कंप्रेस्ड बायोगैस प्रोजेक्ट्स में लगाया जाएगा. इस मौके पर रायलसीमा हॉर्टिकल्चर हब की नींव भी रखी गई है. इस पूरे प्रोजेक्ट से राज्य के किसानों की आय में इजाफा होगा. इसके साथ ही नौजवानों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे. यह आंध्र प्रदेश को आधुनिक खेती का सबसे बड़ा केंद्र बनाने के उद्देश्य से किया गया है.

मंच से जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अनंत अंबानी का खास अंदाज में परिचय कराया. उन्होंने कहा कि अनंत अंबानी सिर्फ एक युवा उद्योगपति नहीं हैं, बल्कि वे आंध्र के लाडले बेटे हैं. इससे पहले अपने भाषण में अनंत अंबानी ने कहा, ‘आप मुझे आंध्र का बेटा मानिए और आदेश दीजिए कि मैं आपके राज्य के लिए क्या कर सकता हूं.’ इस आत्मीयता ने वहां मौजूद हर शख्स का दिल जीत लिया.

‘भारत का हर किसान अपने खेत का सीईओ बनेगा’

अनंत अंबानी ने किसानों को नई तकनीक से जोड़ने की बात कही. उन्होंने याद दिलाया कि 25 साल पहले चंद्रबाबू नायडू हैदराबाद में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस लेकर आए थे. अब वे किसानों के लिए इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर शुरू कर रहे हैं. अनंत ने कहा, ‘देश ने दुनिया को कई बड़े सीईओ दिए हैं. अब यह संस्थान देश के किसान को उसके खेत का सीईओ बनाएगा.’ यहां ड्रोन, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए खेती को आसान बनाया जाएगा.

रिलायंस के 1 लाख करोड़ के इस मेगा प्लान से किसानों को क्या फायदा?

रिलायंस इस संस्थान के साथ मिलकर चार बड़े स्तरों पर काम करेगा. गांवों में वर्चुअल क्लासरूम बनाकर किसानों को आधुनिक खेती सिखाई जाएगी. दूसरा, जियो कृषि के जरिए नई तकनीक सीधे खेतों तक पहुंचेगी. तीसरा, वनतारा पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के अनुभव से पशुपालन को बढ़ावा दिया जाएगा. इसके साथ ही कंप्रेस्ड बायोगैस प्रोजेक्ट्स से राज्य में 3 लाख नौकरियां निकलेंगी. अनंत ने कहा कि देश को खाना देने वाला किसान अब ऊर्जा का दाता भी बनेगा.

About the Author

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top