Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

। । स्मित में इतनी ताकत कहां से आई साले अनित जोगी ने खोला दिलेरी का असली राज…


होमताजा खबरदेश

स्मित में इतनी ताकत कहां से आई? साले अनित जोगी ने खोला दिलेरी का असली राज

Last Updated:

स्मित मच्छार की पत्नी सोनल के भाई अनित जोगी ने News18 India से बातचीत की. उन्होंने कहा कि परिवार घटना के वीडियो देखकर भावुक हो गया था. फिलहाल परिवार को स्मित से सीधे बात नहीं हो पा रही है. अनित ने पीएम मोदी की बातचीत को अपनापन देने वाला पल बताया. उन्होंने कहा कि परिवार स्मित को वर्षों से जानता है. मुश्किल हालात संभालने की उनकी क्षमता से परिवार पहले से परिचित है.

स्मित में इतनी ताकत कहां से आई? साले अनित जोगी ने खोला दिलेरी का असली राजZoom

स्मित जोगी ने न्‍यूज18 इंडिया से बातचीत की.

नई दिल्‍ली. फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार के कॉकपिट हमले के बाद उनका परिवार लगातार उनके साहस की चर्चा कर रहा है. स्मित की पत्नी सोनल के भाई अनित जोगी ने News18 India से खास बातचीत की है. उन्होंने कहा कि परिवार भी घटना से जुड़े वीडियो देखकर भावुक हो गया था. अनित ने बताया कि फिलहाल परिवार को स्मित से सीधे बातचीत का मौका नहीं मिल पा रहा है. उन्हें भी स्मित की स्थिति और घटनाक्रम की जानकारी मीडिया के जरिए मिल रही है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्मित से हुई बातचीत का भी जिक्र किया. अनित ने कहा कि प्रधानमंत्री के जिस अंदाज में स्मित से बात करने का तरीका था, उससे परिवार को अपनापन महसूस हुआ. उन्होंने कहा कि परिवार स्मित को वर्षों से जानता है. उनके मुताबिक, मुश्किल हालात से निपटने की स्मित की क्षमता परिवार पहले से देखता आया है. इसलिए इस घटना में उनका धैर्य परिवार के लिए हैरानी की बात नहीं है.

‘PM मोदी ने बात की तो अपना सा महसूस हुआ’
अनित जोगी ने कहा कि स्मित से जुड़ा घटनाक्रम परिवार के लिए काफी भावुक रहा है. उन्होंने बताया कि परिवार को भी कई बातें मीडिया रिपोर्टों के जरिए ही पता चल रही हैं. फिलहाल वे स्मित से सीधे बातचीत नहीं कर पा रहे हैं. अनित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह स्मित से बातचीत की, उससे परिवार को काफी अपनापन महसूस हुआ. उन्होंने कहा कि इस बातचीत को देखकर परिवार के लोग काफी खुश हुए हैं. उनके मुताबिक, ऐसे मुश्किल समय में प्रधानमंत्री का स्मित से बात करना परिवार के लिए भावनात्मक पल था.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top