Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Hormuz Strait Tanker Attack: होर्मुज स्ट्रेट में मचा कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां से गुजरने वाले जहाजों और टैंकर्स को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. एनर्जी कॉरिडोर के नाम से मशहूर यह समुद्री गलियारा अमेरिका और ईरान के बीच सैंडविच बना हुआ है. इसकी तपिश में पूरी दुनिया झुलस रही है.
होर्मुज स्ट्रेट में कुवैत एक टैंकर पर अटैक किया गया. इसमें सवार सभी 5 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया है. (फाइल फोटो/Reuters)
Hormuz Strait Tanker Attack: ईरान जंग शुरू होने के बाद से होर्मुज स्ट्रेट में जो आग धधकी है तो अभी तक उसके शांत होने की उम्मीद नहीं दिख रही है. अमेरिका और ईरान के बीच कई दौर की शांति वार्ता हो चुकी है, लेकिन शांति और स्थायित्व इस क्षेत्र से अभी भी कोसों दूर है. होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों और टैंकर्स पर हमले का दौर बदस्तूर जारी है. होर्मुज से गुजर रहे कुवैत के एक टैंकर को निशाना बनाया गया है. इसपर भारतीय भी सवार थे. मिसाइल हमले से इस टैंकर को काफी नुकसान पहुंचा है. हालांकि, इस शिप पर सवार सभी 5 भारतीय को सुरक्षित बचा लिया है. भारत के दोस्त ओमान ने इस बचाव अभियान में अहम भूमिका निभाई है. नई दिल्ली ने मस्कट को इसके लिए धन्यवाद दिया है.
ओमान की राजधानी मस्कट में मौजूद भारतीय दूतावास ने X पर एक पोस्ट शेयर इस घटना के बारे में जानकारी दी है. दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रोजेक्टाइल हमले की चपेट में आए कुवैत के ध्वज वाले टैंकर एमटी काजिमा-3 (Kuwait-Flagged Tanker MT Kazimah III) पर सवार 5 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है. भारतीय मिशन ने शनिवार को समन्वित प्रयासों के जरिए इन सभी भारतीयों को सुरक्षित तट पर पहुंचाया. मिशन ने इस अभियान में सहयोग के लिए ओमान के अधिकारियों का आभार जताया और उनकी निरंतर सहायता की सराहना की. हालांकि, टैंकर पर हुए हमले की परिस्थितियों और जहाज को हुए नुकसान के संबंध में तत्काल विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है. घटना ऐसे समय हुई है, जब होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं.
Earlier today, the Mission coordinated rescue of five Indian nationals on board the Kuwait-flagged tanker MT Kazimah III, struck by a projectile in the Strait of Hormuz.
All 5 Indian nationals have been shifted ashore safely.
We thank the Omani authorities for their continued…
— India in Oman (Embassy of India, Muscat) (@Indemb_Muscat) October 2, 2026