Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

ट्रंप की नाक के नीचे सेंध लगाने की तैयारी में पीयूष गोयल भारत को मिल सकता है तोहफा…


Last Updated:

Goyal in America : वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका दौरे पर सिर्फ ट्रेड डील पर ही फोकस नहीं रखा, बल्कि वहां की कंपनियों को भारत में निवेश करने का न्योता भी दिया. उन्होंने कई दिग्गज कंपनियों के प्रमुखों से बातचीत के दौरान भारत में निवेश का न्योता दिया और सरकार की मेक इन इंडिया नीतियों का लाभ उठाने का भी आह्वान किया.

ट्रंप की नाक के नीचे सेंध लगाने की तैयारी में पीयूष गोयल, मिल सकता है तोहफा Zoom

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता दिया है.

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से गद्दी संभाली है, उनका एक ही लक्ष्य है कि अमेरिकी कंपनियों का सारा पैसा उनके देश में ही रहे और दुनियाभर की कंपनियां अमेरिका में जाकर निवेश करें. इसी मंशा को पूरा करने के लिए उन्होंने टैरिफ वॉर से लेकर सीधे युद्ध तक की आक्रामक रणनीति अपनाई है. लेकिन, भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल उनकी इस मंशा पर पानी फेरने के लिए 5 अक्टूबर तक अमेरिका के दौरे पर हैं. गोयल ने शनिवार को अमेरिका की कई दिग्गज कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें भारत में निवेश करने का न्योता दिया. इसमें सफलता मिलती है तो ट्रंप की तमाम कोशिशों के बावजूद भारत को अमेरिका से एफडीआई लाने में मदद मिलेगी.

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपना अमेरिका का दौरा दोनों देशों के बीच ट्रेड डील पर आम सहमति बनाने के मकसद से शुरू किया था. हालांकि, इस पर अभी तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है, लेकिन इसी बीच उन्होंने अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश करने के लिए मनाना शुरू कर दिया है. उन्होंने अमेरिका की कई कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ मुलाकात की और भारत में निवेश के अवसरों पर चर्चा की. गोयल ने अमेरिकी कंपनियों को मेक इन इंडिया अभियान के तहत भारत में निवेश करने और प्रॉफिट बनाने का न्योता दिया है.

किन कंपनियों को दिया न्योता
गोयल ने अमेरिकी कंपनी टारगेट के कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य कानूनी एवं अनुपालन अधिकारी ग्रांट मैक्गी के साथ बैठक की. टारगेट अमेरिका की एक प्रमुख खुदरा कंपनी है. इस मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मेक इन इंडिया पहल के तहत भारत में ग्रोथ करते विनिर्माण अवसरों का टारगेट के लिए और अधिक लाभ उठाने, देश में अपनी मौजूदगी बढ़ाने और भारत से खरीद बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की.

चॉकलेट और बिस्कुट कंपनी को भी लुभाया
उन्होंने मोंडेलेज इंटरनेशनल के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी अमित बनाती से भी मुलाकात की. मोंडेलेज इंटरनेशनल चॉकलेट और बिस्कुट ब्रांड से जुड़ी कंपनी है. गोयल ने कहा कि हमने भारत में मोंडेलेज की 7 दशक पुरानी मौजूदगी और उसके विनिर्माण, खरीद और निवेश का विस्तार करने के अवसरों पर चर्चा की. एऑन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ग्रेग केस के साथ बैठक में गोयल ने भारत में कंपनी के परिचालन और उसके आगे विस्तार के अवसरों पर चर्चा की. एऑन एक ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विस कंपनी है. गोयल ने प्रौद्योगिकी कंपनी कॉग्निशन के मुख्य कानूनी एवं वैश्विक मामलों के अधिकारी पॉल ग्रेवाल से मुलाकात की.

इन कंपनियों को भी भारत बुलाया
आर्चर डेनियल्स मिडलैंड (एडीएम), शिकागो के निदेशक मंडल के चेयरमैन एवं सीईओ जुआन रिकार्डो लुसियानो के साथ बैठक में गोयल ने भारत में एडीएम की मौजूदगी बढ़ाने और निवेश के अवसरों पर चर्चा की. इससे पहले, गोयल ने नाइकी के वरिष्ठ नेतृत्व दल के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी. इसमें कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) वेंकटेश अलागिरिसामी, कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं मुख्य कानूनी अधिकारी रॉब लेइनवांड और उपाध्यक्ष व मुख्य सरकारी एवं जनसंपर्क अधिकारी जॉर्ज कासिमिरो शामिल थे. मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि हमने भारत के साथ नाइकी के लंबे समय के जुड़ाव को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की और विनिर्माण, स्थानीय खरीद और व्यापक खेल परिवेश में उसकी मौजूदगी को और बढ़ाने के तरीकों पर विचार किया.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top