Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बहराइच में तूफान से फसल बर्बादी के बाद अब किसानों के खेत से सोलर पैनल हो रहे चोरी थाने में दर्ज हुआ एफआईआर…


Last Updated:

बहराइच में किसान त्रिलोकी की 15 बीघा धान और 25 बीघा केले की फसल तूफान से तबाह हुई. अब चोरों ने उनके खेत से ₹35,000 की सोलर प्लेट चुरा ली, जिससे सिंचाई ठप्प हो गई है. रामगांव थाने में FIR दर्ज हुई है. ​पीड़ित किसान त्रिलोकी के अनुसार, हाल ही में हुई तेज आंधी-पानी और बारिश में उनकी खड़ी फसलें जलमग्न होकर सड़ गईं. अभी वे इस नुकसान से उबर भी नहीं पाए थे कि 1 और 2 तारीख की दरमियानी रात चोरों ने उनके खेत में लगे सोलर सिस्टम को निशाना बनाया.

ख़बरें फटाफट

​बहराइच: ​प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे किसानों पर अब चोरों की नज़र पड़ गई है. बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर गांव में बेमौसम बारिश और तूफान से भारी नुकसान झेल चुके किसान त्रिलोकी के सामने अब दोहरी मुसीबत खड़ी हो गई है. आंधी-तूफान में 15 बीघा धान और 25 बीघा केले की फसल तबाह होने के बाद अब चोरों ने उनके खेत में लगे सोलर पंप की एक प्लेट चोरी कर ली है.

​तूफान के बाद चोरों की सेंधमारी

​पीड़ित किसान त्रिलोकी के अनुसार, हाल ही में हुई तेज आंधी-पानी और बारिश में उनकी खड़ी फसलें जलमग्न होकर सड़ गईं. अभी वे इस नुकसान से उबर भी नहीं पाए थे कि 1 और 2 तारीख की दरमियानी रात चोरों ने उनके खेत में लगे सोलर सिस्टम को निशाना बनाया. चोरों ने कैंची से काटकर पहली प्लेट निकालने का प्रयास किया, और नाकाम रहने पर दूसरी ₹35,000 की सोलर प्लेट उखाड़कर ले गए.

​सिंचाई ठप्प, फसलों पर संकट

​किसान ने बताया कि ओसवाल कंपनी का यह 5 लाख रुपये का सरकारी सब्सिडी वाला सोलर सिस्टम है, जिसके लिए उन्होंने ₹1,80,000 जमा किए थे. इस सोलर पंप से गर्मी के दिनों में 10 से 15 बीघा और ठंड में 5 बीघा ज़मीन की सिंचाई होती थी. सोलर प्लेट चोरी होने के कारण अब उनकी शिमला मिर्च और आने वाली गेहूं की फसल की सिंचाई पूरी तरह ठप्प हो गई है.

​पुलिस गश्त और सुरक्षा पर सवाल

​घटना के संबंध में रामगांव थाने में प्राथमिकी FIR दर्ज कराई गई है. पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है. ग्रामीण इलाकों में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं और डायल 112 की गश्त के बावजूद चोरों के बुलंद हौसलों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बेहाल किसान ने प्रशासन से मुआवजा देने और चोरी हुआ सोलर पैनल जल्द बरामद करने की गुहार लगाई है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top