Last Updated:
Silver Chain Cleaning Tips: चांदी की चेन लगातार पहनने, पसीने, नमी और हवा के संपर्क में आने से धीरे-धीरे काली या फीकी पड़ सकती है. त्योहारों और शादियों के सीजन में अगर आपकी चांदी की ज्वेलरी की चमक कम हो गई है, तो उसे घर पर ही साफ किया जा सकता है. कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से चेन से जमी गंदगी और कालापन हटाकर उसकी चमक वापस लाने की कोशिश कर सकते हैं.
भीलवाड़ा – नवरात्रि और दिवाली जैसे त्योहार अब कुछ ही समय में आने वाले हैं. इसके अलावा, शादियों का मौसम भी नजदीक आ रहा है. ऐसे शुभ अवसरों पर चांदी की चेन पहनना सुंदर माना जाता है. कई विवाहित महिलाएं और लड़कियां इन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में भी पहनना पसंद करती हैं. चमकती हुई चेन सुंदरता को और बढ़ा देती हैं। लेकिन समस्या तब आती है जब हवा, नमी और पसीने के कारण ये चांदी की पायल धीरे-धीरे काली पड़ने लगती हैं.
चांदी की चेन साफ करने के लिए यह आसान तरीका अपनाया जा सकता है. एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें एल्युमिनियम फॉयल का एक टुकड़ा डालें. अब इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा डालकर चांदी की चेन कुछ मिनट के लिए रखें. इसके बाद चेन को निकालकर साफ पानी से धो लें और मुलायम कपड़े से अच्छी तरह पोंछ दें. इससे चेन पर जमी काली परत कम करने में मदद मिल सकती है.
एक कटोरी में आधा कप सफेद सिरका लें और उसमें करीब दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं. इसमें चांदी की चेन को कुछ समय के लिए भिगोया जा सकता है. इसके बाद चेन को साफ पानी से अच्छी तरह धोकर सूती या मुलायम कपड़े से पोंछ लें. हालांकि, अगर चेन पर कोई खास डिजाइन, स्टोन या नाजुक सजावट लगी है, तो यह तरीका अपनाने से पहले सावधानी बरतें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर चांदी की चेन पर ज्यादा कालापन नहीं है, तो इसे साफ करने का सबसे आसान तरीका गर्म पानी और थोड़ा सा बर्तन धोने वाला लिक्विड है. पानी में थोड़ा लिक्विड मिलाकर चेन को कुछ देर भिगोएं. इसके बाद बहुत नरम ब्रश या कपड़े से हल्के हाथों से साफ करें और साफ पानी से धो लें. इसके अलावा नींबू के माध्यम से भी इसे साफ किया जा सकता है.
इन घरेलू तरीकों से चांदी की चेन की चमक काफी हद तक वापस लाई जा सकती है. चेन को साफ करने के बाद उसे अच्छी तरह सुखाना भी जरूरी है, क्योंकि नमी रहने से चांदी दोबारा जल्दी काली पड़ सकती है. अगर चेन बहुत पुरानी, नाजुक या कीमती है, तो घर पर प्रयोग करने के बजाय किसी ज्वेलर से प्रोफेशनल सफाई करवाना बेहतर रहेगा.