Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

हत्या के फरार आरोपी के घर पुलिस ने साटा इश्तेहार




हरला थाना कांड संख्या 18/2024 में फरार एकमात्र आरोपी खुशी कुमारी के महेशपुर स्थित घर और गांव के मुख्य चौक पर रविवार को न्यायालय की ओर से जारी इश्तेहार चिपकाया गया। हरला पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में विधिवत इश्तेहार चस्पा कर आरोपी को पांच नवंबर तक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में हरला पुलिस ने बताया कि महेशपुर गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर जनवरी 2024 में विशाल घांसी की हत्या कर दी गई थी। 19 जनवरी को उसका शव महेशपुर के जंगल-झाड़ी से बरामद हुआ था। मृतक की मां सुनीता देवी के फर्द बयान पर हरला थाना में हत्या, साक्ष्य छिपाने और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। परिजनों के अनुसार, विशाल का महेशपुर साह कॉलोनी निवासी गंगा कुमारी से प्रेम प्रसंग था। लेकिन गंगा के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। मृतक की मां ने गंगा, रवि कुमार सिंह, सतेन्द्र सिंह व खुशी समेत अन्य पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस इस मामले में गंगा समेत तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है, जबकि खुशी फरार है। नोटिस चिपकाती हरला पुलिस।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top