Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

अड्डेबाजी करते चार युवकों को पुलिस ने पकड़ा समझाइश के बाद छोड़ा



भास्कर न्यूज | सिमडेगा जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर अड्डेबाजी के खिलाफ निगरानी और गश्ती अभियान तेज किया है। इसी क्रम में शनिवार को सिमडेगा थाना क्षेत्र के खिजरी नवाटोली और पांडे टोली में अड्डेबाजी की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को पूछताछ के लिए थाने लाई। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छोटे-बड़े चार लोगों को थाना लाकर पूछताछ की। उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने और अड्डेबाजी से दूर रहने की हिदायत दी गई। साथ ही शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अवांछित गतिविधि में शामिल नहीं होने की चेतावनी दी गई। पुलिस ने चारों युवकों के परिजनों को भी मामले की जानकारी दी। भविष्य में इस तरह की गतिविधियों में शामिल नहीं होने की चेतावनी देते हुए सभी से पीआर बॉन्ड भरवाया गया। आवश्यक समझाइश और परामर्श के बाद चारों युवकों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। सिमडेगा पुलिस ने आम लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर अनावश्यक जमावड़ा नहीं लगाने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी भी संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखा जा सके। भास्कर न्यूज | सिमडेगा जिला पिछड़ी जाति संघर्ष समिति की ओर से 5 अक्टूबर को शहर के प्रिंस चौक से मशाल जुलूस निकाला जाएगा। बताया गया कि जनगणना 2027 में पिछड़ी जाति का कॉलम दर्ज नहीं होने के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है। मशाल जुलूस निकालने के बाद केंद्र सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। 6 अक्टूबर को सिमडेगा की सभी दुकानें बंद रखने और चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया है। 7 अक्टूबर को दिन के 11 बजे नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा और उपायुक्त के माध्यम से केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। समिति के अध्यक्ष रामजी यादव ने बताया कि दवा दुकान, एम्बुलेंस, दूध सेवा, समाचार पत्र सेवा आदि बंद से मुक्त रहेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top