Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पिता ने किया यौन शोषण मां ने खींची न्यूड फोटो साल की लड़की ने लगाए गंभीर आरोप पुलिस केस दर्ज…


होमताजा खबरदेश

‘पिता ने किया रेप, मां ने खींची न्यूड फोटो’ 14 साल की लड़की ने लगाए गंभीर

Last Updated:

गुजरात के कच्छ जिले में 14 साल की एक लड़की ने अपने पिता पर बार-बार यौन शोषण करने और उसे घर में कैद रखने का आरोप लगाया है. लड़की का दावा है कि उसकी मां ने इस कथित यौन उत्पीड़न के दौरान उसकी न्यूड तस्वीरें भी खींची थी. पुलिस ने इस मामले में माता-पिता के खिलाफ POCSO समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है.

'पिता ने किया रेप, मां ने खींची न्यूड फोटो' 14 साल की लड़की ने लगाए गंभीरZoom

लड़की ने अपने पिता पर बार-बार यौन शोषण करने और उसे घर में कैद रखने का आरोप लगाया

गुजरात के कच्छ जिले से बेहद चौंकाने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां 14 साल की एक नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर बार-बार यौन शोषण करने और उसे घर में कैद रखने का आरोप लगाया है. लड़की का आरोप है कि उसकी मां ने कथित यौन उत्पीड़न के दौरान उसकी न्यूड तस्वीरें भी खींची थीं. इस लड़की की शिकायत पर पुलिस ने उसके माता-पिता के खिलाफ POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज क है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह कथित घटना कच्छ जिले के अंजार इलाके की है, जहां यह किशोरी अपने माता-पिता और तीन बहनों के साथ रहती थी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह परिवार दूसरे राज्य का रहने वाला है और पिछले करीब छह साल से गुजरात में रह रहा है.

मां ने सुन ली बॉयफ्रेंड से बात

लड़की ने पुलिस को बताया कि 14 सितंबर को वह आगरा के एक पुरुष दोस्त से फोन पर बात कर रही थी, तभी उसकी मां ने बातचीत सुन ली और उससे इस बारे में पूछा. उसकी शिकायत के अनुसार, जब उसके पिता काम से लौटे, तो मां ने उन्हें बताया कि वह एक लड़के से बात कर रही थी और उसके साथ रिलेशनशिप में थी.

आरोप है कि पिता को गुस्सा आ गया, उन्होंने लड़की के साथ मारपीट की और उसे घर के अंदर बंद कर दिया. उसने यह भी आरोप लगाया कि उसे खाना-पानी नहीं दिया गया और कई घंटों तक उसके साथ मारपीट की गई. किशोरी ने आरोप लगाया कि उसके पिता ने अगले कुछ दिनों में उसकी मां की मौजूदगी में घर पर कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया.

लड़की ने फिर बुआ को बताई आपबीती

अपनी शिकायत में लड़की ने आरोप लगाया कि उसे बार-बार घर में बंद रखा गया और उसके साथ मारपीट की गई. उसने कहा कि यह कथित उत्पीड़न 20 सितंबर और फिर 29 सितंबर को भी जारी रहा. 29 सितंबर को वह कथित तौर पर अपनी बुआ के घर गई, जो उसी रिहायशी कॉम्प्लेक्स में रहती हैं. उसकी बुआ के फ़ोन से 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन पर संपर्क किया. लड़की ने आरोप लगाया कि उसके माता-पिता ने उससे फोन छीन लिया था और उसे जबरन घर वापस भेज दिया, जिसके बाद उसे कथित तौर पर फिर से घर के अंदर बंद कर दिया गया.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top