Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

जिलों में बारिश के साथ तेज हवा की संभावना रांची में अक्टूबर तक छाए रहेंगे बादल अक्टूबर तक यलो अलर्ट…




दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के बीच झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 6 से 9 अक्टूबर तक राज्य के कई हिस्सों में बादल, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा का असर रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 9 अक्टूबर तक यलो अलर्ट जारी किया है। आज लातेहार, गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, रांची समेत 14 जिलों में बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 6 और 7 अक्टूबर को अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। रांची में 6 से 8 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 9 अक्टूबर को 30-40 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा रांची समेत झारखंड के कई जिलों में 8 अक्टूबर तक बादल छाए रहने, तेज हवा चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। 9 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर राज्य के शेष हिस्सों में कहीं-कहीं वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। रांची में भी कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश होने का अनुमान है। आज लातेहार, गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, साहिबगंज, रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर और पलामू में बारिश, गरज-चमक और तेज हवा का असर रह सकता है। आंधी-वज्रपात के दौरान लोगों को खुले स्थानों से बचने की सलाह दी गई है। रांची में 28-29, जमशेदपुर में 32-33 डिग्री रहेगा तापमान राजधानी रांची में मंगलवार को अधिकतम तापमान 28-29 डिग्री और न्यूनतम 20-21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान में अधिकतम 28 और न्यूनतम 21 डिग्री तापमान बताया गया है। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32-33 और न्यूनतम 23 डिग्री, धनबाद-बोकारो में दिन का तापमान 31-32 और रात का 23-25 डिग्री रह सकता है। पलामू में अधिकतम 31-33 और गुमला में 28-30 डिग्री तापमान रहने की संभावना है। 5 अक्टूबर को रांची में अधिकतम 30.6 और न्यूनतम 19.6 डिग्री, जमशेदपुर में 35.2 और 23 डिग्री तथा डाल्टनगंज में 35.4 और 22.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। 10 से मौसम सुधरेगा, 11 अक्टूबर से आकाश साफ 6 अक्टूबर को बादल, गरज-चमक, बारिश और तेज हवा, 7 अक्टूबर को बादल के साथ कहीं-कहीं बारिश-वज्रपात और 8 अक्टूबर को भी गरज-चमक व बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 9 अक्टूबर को आंधी-वज्रपात का असर रह सकता है। 10 अक्टूबर को कोई विशेष चेतावनी नहीं है और रांची में आंशिक बादल रहेंगे। 11 अक्टूबर से आकाश साफ और मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 3 अक्टूबर से झारखंड से वापसी शुरू कर दी है। हालांकि विदाई के बावजूद स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण कुछ दिनों तक बारिश और गरज-चमक जारी रह सकती है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top