Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या फेसबुक पर लाइव आकर लगाया पुलिस और जमीन दलालों पर आरोप फिर दे दी…




रांची में आदिवासी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो पहले फेसबुक लाइव आई और रोते हुए पुलिस और जमीन दलालों पर आरोप लगाए। इसके बाद फंदे से लटकर कर सुसाइड कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या से पहले निशा भगत फेसबुक पर लाइव आई थीं। उन्होंने फेसबुक लाइव के दौरान ही पिठोरिया थाना प्रभारी को फोन कर अपने सुसाइड करने की जानकारी दी थी। वह मानसिक तनाव में थीं निशा भगत आदिवासियों की जमीन और अधिकारों के मुद्दे उठाती थीं। वह मानसिक तनाव में थीं। आत्महत्या से करीब तीन घंटे पहले उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी थी। फेसबुक पोस्ट में उन्होंने झारखंड पुलिस को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया और लिखा, “मेरी मौत का जिम्मेदार झारखंड पुलिस।’ पोस्ट में उन्होंने मिशनरी, पैसे और जमीन को लेकर भी बात रखी थी।” इधर, पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेजा। पुलिस सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और संदेशों की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री को त्यागपत्र देना चाहिए: बाबूलाल मरांडी
इधर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा- जनजातीय समाज के हक-अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली और समाज की मुखर आवाज रही युवा नेत्री निशा भगत के आत्महत्या की जानकारी मिली है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री, पिठोरिया थाना प्रभारी और अजय तिर्की को जिम्मेवार ठहराया है। मुख्यमंत्री के इशारे पर कुछ दलालों द्वारा आदिवासियों की जमीन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य के हर थाना और अंचल में जमीन लूट का खेल चल रहा है। आदिवासी समाज आखिर अपनी ही जमीन पर कब तक प्रताड़ित होता रहेगा? इससे अधिक शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता कि आदिवासियों के हक-अधिकारों की आवाज उठाने वाली एक युवा महिला को इस हद तक प्रताड़ित होना पड़े कि वह अपनी जान दे दे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें। निशा भगत ने जिन लोगों को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेवार बताया है, उनकी शीघ्र गिरफ्तारी हो तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top