Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

दीपावली से पहले पाकुड़ के बाजारों में भीड़ उमड़ी लोगों ने मिट्टी के दीपक पटाखे पूजा सामग्री खरीदी काली पूजा के पंडालों में…




पाकुड़ जिले में दीपावली और काली पूजा की तैयारी चल रही है। शनिवार को शहर और जिले के सभी प्रखंडों के बाजारों में लोगों की भीड़ रही। दीपावली रविवार को मनाई जाएगी। शहर के हाटपाड़ा और रेलवे फाटक के पास लगने वाले दैनिक हाट में लोगों ने मिट्टी के दीपक, पटाखे, मिठाई, पूजा सामग्री और फूलों की माला खरीदी। लोग मां लक्ष्मी की पूजा के लिए भी सामग्री ले रहे हैं। घरों में साफ-सफाई के साथ रंगीन लाइटें लगाई गई हैं। बाजारों में भीड़ के कारण कई बार जाम लगा। काली पूजा के लिए शहर के कई स्थानों पर पंडाल और मूर्तियां बनाने का काम अंतिम चरण में है। राजा पाड़ा स्थित नृत्य काली मंदिर, श्मशान काली, श्यामा काली, ग्राम रक्षा काली, सिंधीपाड़ा और कालिकापुर के पूजा पंडालों में तैयारी चल रही है। 300 सालों से पूजा होती आ रही राजापाड़ा स्थित श्मशान काली मंदिर में लगभग 300 सालों से पूजा होती आ रही है। लोग मां काली को जागृत काली मानते हैं। शुभ मुहूर्त में मां काली की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मान्यता के अनुसार, श्मशान काली की प्रतिमा जिस जगह स्थापित होती है, वहां पंडाल नहीं बनाया जाता। प्रतिमा ताड़ के पत्तों से बने घर में रखी जाती है और इस दौरान 500 से 600 पाठा की बलि दी जाती है। समिति के अध्यक्ष सोनू सिंह ने बताया कि मां की पूजा सदियों से होती आ रही है और इस वर्ष भी पूरे उल्लास के साथ मां की पूजा किया जाएगा। प्रतिमा को कंधे पर रखकर विसर्जित किया जाता है प्रतिमा स्थापना वाले दिन शाम को मुहूर्त के अनुसार, मां की प्रतिमा को कंधे पर रखकर विधि-विधान से विसर्जित किया जाता है। पश्चिम बंगाल से पुरोहित आकर पूजा करते हैं। श्मशान काली की पूजा के साथ मेला भी लगता है। इसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं और मां के दर्शन के साथ मेले का आनंद लेते हैं। दीपावली और काली पूजा के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। नगर थाना पुलिस शहर में गश्त कर रही है। काली पूजा के पंडालों में दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। सरकारी कार्यालयों में भी रंगीन लाइटें लगाई गई हैं। जिले के कई स्थानों में काली पूजा के दिन भैरव की भी पूजा होती है और भैरव पूजा की तैयारी भी अंतिम चरण में है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top