Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बोकारो में पांच माह के बच्चे की मौत पर हंगामा पिता ने डॉक्टर कंपाउंडर और नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया…




बोकारो के को-ऑपरेटिव कॉलोनी में डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार के क्लीनिक में पांच माह के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। बच्चे के पिता विकास दास ने डॉक्टर, कंपाउंडर और नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उनके मुताबिक, बच्चे का इलाज पहले से इसी क्लीनिक में चल रहा था। शनिवार को वे बच्चे को दिखाने पहुंचे थे। विकास दास ने बताया कि डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चे को निमोनिया होने की बात कही और दवाइयां लिखीं। डॉक्टर ने पांच बार नेबुलाइजर से भाप देने की सलाह दी थी। एक बार क्लीनिक में और चार बार गांव में भाप देने को कहा गया था। पिता का आरोप है कि क्लीनिक में कंपाउंडर बच्चे को भाप दे रहा था, तभी उसकी सांसें थम गईं। इसके बाद कंपाउंडर ने बच्चे को चुटकी काटकर देखा और डॉक्टर के पास ले जाने को कहा। विकास दास के मुताबिक, डॉक्टर ने बच्चे की गंभीर स्थिति बताने के बजाय उसे बीजीएच या सदर अस्पताल ले जाने को कहा। उन्होंने किराये की गाड़ी से आने और बच्चे के सांस नहीं लेने की बात बताई, तो डॉक्टर ने कृष्णा नर्सिंग होम ले जाने की सलाह दी। कृष्णा नर्सिंग होम में जांच के बाद बच्चे को मृत बताया गया। इसके बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भी बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पिता का दावा है कि वहां उन्हें बताया गया कि बच्चे की मौत भाप देने के दौरान ही हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि बच्चे का इलाज किया जा रहा था और उसकी स्थिति देखते हुए उसे सदर अस्पताल भेजा गया था। डॉक्टर ने बताया कि रास्ते में बच्चे की मौत हुई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। सिटी डीएसपी राजीव रंजन पुलिस ने क्लीनिक पर जुटी भीड़ को समझाया, शांत किया है। अभी दोनों पक्षों में वार्ता सफल हो गई है। इसके बाद हम लोग जो भी विधिक कार्रवाई होगी, करेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top