Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

चिन्मय स्कूल के विद्यार्थियों ने आशालता में बांटे मिट्टी के दीये




सिटी रिपोर्टर | बोकारो चिन्मय विद्यालय के विद्यार्थी शनिवार को आशालता केंद्र पहुंचे और जरूरतमंदों के बीच पर्यावरण अनुकूल मिट्टी के दीयों का वितरण किया। ईको-फ्रेंडली दिवाली : स्प्रेडिंग लाइट एंड हैप्पीनेस, अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों के साथ खुशियां साझा कीं और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने हस्तनिर्मित एवं पारंपरिक मिट्टी के दीये वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में दया, सहयोग, सहानुभूति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ पटाखों का कम उपयोग करने तथा पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने के प्रति जागरुकता बढ़ाना था। सचिव महेश त्रिपाठी ने कहा कि चिन्मय परिवार का मूल मंत्र ‘कीप स्माइलिंग’ है। इसी भावना के साथ विद्यालय परिवार हमेशा सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय रहता है। मौके पर प्रभारी प्राचार्य नरमेंद्र कुमार, उप प्राचार्य डॉ. रोशन शर्मा, मनोज गुप्ता, रश्मि शुक्ला, पुनीत जोशी, रणविजय ओझा, रूपाली श्रीवास्तव, प्रतिभा आदि थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top