Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

Godda MP Nishikant Dubey Questions Sonia Gandhi Autobiography Controversy


सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ रिलीज होने से पहले ही सियासी विवाद में आ गई है। किताब में इमरजेंसी को लेकर किए गए खुलासों पर गोड्डा से भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने सवाल खड़े किए हैं।

.

उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि अगर आपातकाल के दौरान संजय गांधी को विलेन माना जा रहा है और राजीव गांधी को फैसले का विरोधी बताया जा रहा है, तो उस दौर में सरकार आखिर चला कौन रहा था? निशिकांत ने कहा कि सोनिया की किताब से पता चलता है कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे ही शासन चला रहे थे।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरणों पर लिखी गई किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ 10 नवंबर को प्रकाशित होगी।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरणों पर लिखी गई किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ 10 नवंबर को प्रकाशित होगी।

ऐसे में पद और गोपनीयता की शपथ इंदिरा गांधी ने क्यों ली थी? उन्होंने यह भी सवाल किया कि अब जब राजीव और संजय गांधी दोनों जीवित नहीं हैं, तो इन सवालों का जवाब कौन देगा? सोनिया के खुलासों और निशिकांत की प्रतिक्रिया ने इमरजेंसी के दौर की राजनीति को फिर चर्चा में ला दिया है।

एक्स पर पोस्ट कर निशिकांत ने साधा निशाना

सोनिया गांधी के इन खुलासों पर भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “सोनिया गांधी जी की किताब से यह पता चला कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी के पुत्र ही शासन चला रहे थे, पद और गोपनीयता की शपथ तो इंदिरा गांधी जी ने गलत ही लिया था।

अब तो ना राजीव गांधी जी ना संजय गांधी जी जिंदा हैं, जवाब कौन देगा? संजय गांधी जी आपातकाल के विलेन और राजीव जी देवता?” निशिकांत के इस बयान के जरिए गांधी परिवार की भूमिका और आपातकाल के दौरान सत्ता के वास्तविक संचालन पर सवाल उठाए गए हैं।

सोनिया की किताब के प्रकाशन से पहले ही भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। अब किताब सामने आने के बाद इस राजनीतिक बहस के और तेज होने के आसार हैं।

कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता लेने के बाद सोनिया ने 1998 के चुनावों में पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष सीताराम केसरी के साथ कैम्पेन में भाग लिया था। अगले साल यानी 1999 में उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा।

कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता लेने के बाद सोनिया ने 1998 के चुनावों में पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष सीताराम केसरी के साथ कैम्पेन में भाग लिया था। अगले साल यानी 1999 में उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा।

इमरजेंसी को सोनिया ने बताया गलत फैसला

सोनिया गांधी की आत्मकथा 10 नवंबर को प्रकाशित होने वाली है। इससे पहले एक ब्रिटिश समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में उन्होंने आपातकाल को लेकर अपनी राय रखी है। सोनिया ने इमरजेंसी के फैसले को गलती करार दिया है। उन्होंने कहा कि अगर संजय गांधी को नियंत्रण में रखा गया होता, तो आपातकाल के दौरान हुए काफी नुकसान को रोका जा सकता था।

सोनिया के मुताबिक, उनकी सास और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी मूल रूप से लोकतांत्रिक विचारों वाली महिला थीं। वह आपातकाल के दौरान सहज नहीं थीं। सोनिया ने कहा कि उन्हें हमेशा लगता था कि इंदिरा गांधी दिल से लोकतांत्रिक इंसान थीं।

आपातकाल उनके लिए एक भारी बोझ की तरह था। उनके इस बयान को इंदिरा गांधी के फैसले और उस दौर की राजनीतिक परिस्थितियों पर महत्वपूर्ण टिप्पणी माना जा रहा है।

राजीव फैसले के खिलाफ, संजय पक्ष में थे

आत्मकथा में सोनिया ने इमरजेंसी लागू करने को लेकर परिवार के भीतर मतभेदों का भी खुलासा किया है। उनके मुताबिक, उनके पति राजीव गांधी आपातकाल लागू करने के पक्ष में नहीं थे। उन्होंने अपनी मां इंदिरा गांधी को सलाह दी थी कि अगले चुनाव तक इंतजार किया जाना चाहिए। वहीं, संजय गांधी आपातकाल लागू करने के फैसले पर अड़े हुए थे।

सोनिया ने परिवार के साथ हुई एक डिनर बैठक का जिक्र किया है। इसमें संजय गांधी ने तर्क दिया था कि विपक्ष उनकी मां को राजनीतिक रूप से खत्म कर देगा। उन्होंने इंदिरा गांधी से कहा था कि विपक्ष को रोकना जरूरी है। इस तरह सोनिया के बयान में राजीव गांधी को इमरजेंसी के फैसले से असहमत और संजय गांधी को इसके समर्थक के तौर पर पेश किया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top