![]()
पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र की शाहपुर पंचायत के हरैया गांव में दीपावली की रात शॉर्ट सर्किट से रामजीत सिंह के घर में आग लग गई। इस घटना में हीरो पैशन बाइक समेत दो लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति जल गई। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 7:30 बजे घर के बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हुआ। इसके बाद आग लग गई और तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने और घर का सामान बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए प्रशासन से मांग की है।
Source link