Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

Hazaribagh Road Accident | Giridih-Varanasi Vehicle Collision Casualties


हजारीबाग में सोमवार को महानेटांड कट के पास भीषण सड़क दुर्घटना हुई। हादसे में सात लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

.

हादसा दनुआ घाटी में सवारी वाहन से टैंकर और ट्रक के टकराने से हुआ। दरअसल, गिरिडीह के बगोदर स्थित अटका गांव से 19 लोग सवारी गाड़ी पर सवार होकर कुंजो प्रजापति के शव के अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी जा रहे थे।

गिरिडीह स्थित बगोदर प्रखंड के अटका से एक शव को अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था।

गिरिडीह स्थित बगोदर प्रखंड के अटका से एक शव को अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी ले जाया जा रहा था।

सवारी वाहन को पहले टैंकर ने मारा टक्कर दनुआ घाटी के महानेटांड कट के पास वाहन के उपर बांधे गए शव की रस्सी खुल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन सड़क पर खड़ा कर यात्री रस्सी को ठीक करने में जुट गए।

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रेलर ने सवारी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सवारी गाड़ी में बैठे लोग इसकी चपेट में आ गए।

हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया। इसी बीच पीछे से आ रहा कोयला लदा एक ट्रक भी सवारी गाड़ी से टकराकर सड़क किनारे घाटी में पलट गया।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तत्काल राहत और बचाव कार्य में जुट गए।

एक ही परिवार के दो की गई जान

मृतकों में कुंजो प्रजापति के पुत्र राजू पंडित, बड़ी बहू बुधनी देवी, दामाद धोकल पंडित (चौबे), जीजा रामेश्वर पंडित (चिचाकी), पड़ोसी रामकिशुन मंडल के साथ दो लोग और शामिल हैं।

क्रेन की मदद से सवारी वाहन को उठाया गया।

क्रेन की मदद से सवारी वाहन को उठाया गया।

पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने की मदद सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पंकज कुमार और नितिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों के पहुंचते ही अफरातफरी मच गई।

प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया। करीब तीन घंटे तक चौपारण में चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल बना रहा। हादसे ने एक बार फिर दनुआ घाटी में सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि घटना के तुरंत बाद चौपारण पुलिस टीम और वह खुद घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद राहत बचाव कार्य शुरू किया।

—————————-

ये भी खबर पढ़िए

हजारीबाग में सात लोगों की मौत का मामला:पिता के अंतिम संस्कार के लिए सुबह ही मुंबई से पहुंचा था बेटा, सड़क हादसे में भाभी की भी मौत

हजारीबाग में सोमवार को सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। सभी लोग गिरिडीह से अंतिम संस्कार के लिए बुजुर्ग कुंजो प्रजापति का शव लेकर सवारी वाहन से वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान चौपारण स्थित दनुआ घाटी में टैंकर और ट्रक की टक्कर से यह हादसा हुआ।

यह हादसा गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड अंतर्गत मुंडरो पंचायत के बिहारो गांव के सलैयाटांड़ के एक ही परिवार और उनसे जुड़े लोगों पर कहर बनकर टूटा।

घटना की खबर गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया। जिस घर से सोमवार की सुबह अंतिम संस्कार के लिए लोग निकले थे, वहां अब एक साथ कई मौतों की खबर से चीख-पुकार मच गई। पढ़िए पूरी खबर…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top