Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

चित्रगुप्त पूजा की अवसर पर गिरिडीह में निकली भव्य शोभायात्रा ढोल नगाड़ों की धुन पर झूमे महिला पुरुष और बच्चे जयकारों से गूंजा…




चित्रगुप्त पूजा की पूर्व संध्या पर मंगलवार को गिरिडीह में केंद्रीय चित्रगुप्त महापरिवार पूजा समिति ने भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा निकाली। इसमें कायस्थ समाज के महिला, पुरुष और बच्चों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा पुराने जेल परिसर में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा की आरती के बाद झंडा मैदान से शुरू हुई। यह जेपी चौक, कालीबाड़ी चौक, मकतपुर चौक, बरगंडा चौक और महाराज जरासंघ से होते हुए विवाह भवन पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान लोग ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचे और भगवान चित्रगुप्त के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में केंद्रीय चित्रगुप्त महापरिवार पूजा समिति की संयोजक मंडली के चुन्नूकांत, प्रकाश सहाय, अजय सिन्हा मंटू, कृष्णा प्रसाद, पीके दत्ता, सतीश कुंदन, नवीन सिन्हा, शिवेंद्र, चंद्रमोहन प्रसाद, तनुजा सहाय, डॉ. पुष्पा सिन्हा, राजेश सिन्हा, संजीव नाथ धुल्लू, टिंकू, नीलू सिन्हा, प्रदीप जमुआर, जय शंकर सिन्हा और सिंकु समेत समाज के कई लोग मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top