Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

एनएच पर तेज रफ्तार टेंपो और बाइक की आमने सामने की टक्कर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल…




धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-18 स्थित गजानन फेरो प्लांट के समीप मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार टेंपो और अपाचे बाइक के बीच भीषण सीधी टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सामाजिक संस्था सेवा ही धर्म ग्रुप के नौशाद अहमद और उनके अन्य सक्रिय सदस्य तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्होंने बिना समय गंवाए संस्था की निजी एंबुलेंस से उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धालभूमगढ़ पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार अपाचे बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर: जेएच 05 डीयू 5263) बहरागुड़ा की ओर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रहे फल लदे टेंपो (रजिस्ट्रेशन नंबर: जेएच 22 डी 4505) से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में घायल युवक की पहचान तेंतुडांगा गांव निवासी सागेन टुडु (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top