Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

कोडरमा में मारुति वैन सिग्नल पोल से टकराई चालक घायल सिंहपुर के पास हुआ हादसा टक्कर से रेलवे का सिग्नल पोल टूटा…




कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर के पास एक मारुति वैन अनियंत्रित होकर रेलवे के सिग्नल पोल से टकरा गई। हादसे में वैन चालक अमित ठाकुर (23) घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और रेलवे का सिग्नल पोल टूटकर खराब हो गया। घटना के बाद कोडरमा-मधुपुर रेलखंड पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया। अमित ठाकुर नवलशाही गांव निवासी सिकंदर ठाकुर का बेटा है। वह सिंहपुर से नवलशाही हॉल्ट की ओर जा रहा था। इसी दौरान रेलवे लाइन के किनारे लगे सिग्नल पोल से उसकी वैन टकरा गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वैन में फंसे चालक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे पुरनाडीह स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, अमित ठाकुर मारुति वैन से संस्कार पब्लिक स्कूल, नवलशाही के बच्चों को स्कूल पहुंचाने और छुट्टी के बाद वापस घर छोड़ने का काम करता है। इसके अलावा वह राशन दुकानों में सामान भी पहुंचाता है। गुरुवार सुबह वह बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद दुकानों में सामान पहुंचाने निकला था। सामान पहुंचाकर लौटने के दौरान सिंहपुर के पास यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई। सिग्नल पोल की मरम्मत में जुटा रेलवे विभाग हादसे की जानकारी मिलने पर रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहन को रेल ट्रैक के किनारे से हटाया गया। वहीं, टूटे सिग्नल पोल की मरम्मत का काम शुरू कराया गया। कोडरमा आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मारुति वैन की टक्कर से रेलवे का सिग्नल पोल क्षतिग्रस्त हुआ है। वाहन को मौके से हटा दिया गया है और सिग्नल पोल की मरम्मत कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि पोल टूटने के कारण रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे की ओर से तकनीकी व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो सके। महेशमुंडा-कोडरमा पैसेंजर ट्रेन पर असर की आशंका सिग्नल पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण कोडरमा-मधुपुर रेलखंड पर ट्रेनों के परिचालन में सावधानी बरती जा रही है। आरपीएफ प्रभारी के अनुसार, इस रेलखंड पर ट्रेनों की संख्या अपेक्षाकृत कम है। इसलिए परिचालन पर ज्यादा असर पड़ने की आशंका नहीं है। हालांकि, महेशमुंडा-कोडरमा पैसेंजर ट्रेन के परिचालन पर असर पड़ सकता है। सिग्नल व्यवस्था प्रभावित होने के कारण ट्रेनों को नियंत्रित तरीके से चलाने की जरूरत पड़ रही है। रेलवे कर्मचारी मरम्मत कार्य में लगे हैं। इधर, रेल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे में वैन के अनियंत्रित होने की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top