Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

हजारीबाग पुलिस के जवान की गिरिडीह में मौत छुट्टी पर आए थे घर मौत की वजह स्पष्ट नहीं पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का…




हजारीबाग जिला पुलिस बल में तैनात 45 वर्षीय जवान आनंद कुमार की गुरुवार को गिरिडीह में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी। आनंद कुमार गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बैरगी गांव के रहने वाले थे। वह हजारीबाग पुलिस बल में तैनात थे और छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। गिरिडीह पुलिस के कई जवान बैरगी गांव पहुंचे मौत की सूचना मिलने पर गिरिडीह पुलिस के कई जवान बैरगी गांव पहुंचे। बेंगाबाद थाना पुलिस ने जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा। आनंद कुमार के बड़े भाई ने बताया कि गुरुवार सुबह उनका ब्लड प्रेशर अचानक काफी बढ़ गया था। उन्होंने इसे मौत की वजह बताया। इलाके में यह चर्चा भी है कि आनंद कुमार ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की। पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद मौत की वजह साफ होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top