Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पीएनबी की अनुबंधित महिला कर्मचारी ने की आत्महत्या कमरे में फंदे से लटका मिला शव सुसाइड नोट में पारिवारिक बोझ का जिक्र…




हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की बड़ा बाजार शाखा में अनुबंध पर काम करने वाली 28 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। उसमें पारिवारिक बोझ सहन नहीं कर पाने की बात लिखी है। पुलिस नोट की प्रामाणिकता और उसमें लिखी बातों की जांच कर रही है। कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला पुलिस के मुताबिक, महिला का शव उसके कमरे में फंदे से मिला। महिला लोहसिंघना में डॉ. भानु शंकर के अस्पताल के पास रहती थी। सुबह कार्यालय जाने का समय होने पर भी कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला। परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर महिला का शव मिला। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद घटना के कारणों का पता चलेगा। -निशांत केरकेट्टा, लोहसिंघना थाना प्रभारी



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top