Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

छठ पूजा की खरीदारी में घी रिफाइन और गुड़ महंगे घी रुपए रिफाइन रुपए और गुड़ की कीमत में रुपए तक इजाफा…




गिरिडीह के बाजारों में छठ पूजा की खरीदारी शुरू हो गई है। व्रती और उनके परिजन पूजन सामग्री, फल, नारियल, घी, गुड़ और सूप-दउरा खरीदने पहुंच रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले घी, रिफाइन और गुड़ के दाम बढ़े हैं। व्रतियों का कहना है कि महंगाई के बावजूद छठ पूजा के प्रति उनकी आस्था सबसे ऊपर है। वे कीमत चाहे जो हो, पूजन सामग्री खरीदकर पूरे विधि-विधान से व्रत करेंगे। घी 800 से 850 रुपए किलो बिक रहा दुकानदार विक्की साव ने बताया कि पिछले साल गुड़ 40 रुपए किलो बिक रहा था। इस बार इसकी कीमत 50 से 55 रुपए किलो हो गई है। घी पिछले साल 650 से 700 रुपए किलो था, जो अब 800 से 850 रुपए किलो बिक रहा है। रिफाइन के दाम भी करीब 20 रुपए बढ़े हैं। विक्की साव ने बताया कि बाजार में खरीदारी शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। नारियल 40 रुपए प्रति पीस बिक रहा नारियल और गुड़ के थोक कारोबारी श्रीकांत साव ने बताया कि नारियल की थोक कीमत 32 रुपए प्रति पीस है। खुदरा बाजार में यह 35 से 40 रुपए प्रति पीस बिक रहा है। गुड़ की थोक कीमत 48 रुपए किलो है, जबकि खुदरा बाजार में यह 50 से 55 रुपए किलो बिक रहा है। श्रीकांत साव के मुताबिक, छठ पूजा के लिए नारियल और गुड़ की मांग बढ़ने लगी है। दउरा की कीमत 200 से 400 रुपए तक दूसरी ओर, सूप-दउरा के विक्रेता नरेश वर्मा ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार सूप और दउरा की कीमतों में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। बाजार में सूप 100 रुपए, छोटा टोकरी 70 रुपए जोड़ा बिक रहा है। वहीं, दउरा की कीमत 200 से 400 रुपए तक है। दउरा की कीमत उसके आकार और साइज के अनुसार अलग-अलग है।

इधर, छठ व्रती शालिनी बेसखियार ने बताया कि राशन और पूजन सामग्री की कीमतों में हर साल कुछ न कुछ बढ़ोतरी होती रहती है। इस बार भी कुछ सामान महंगे हुए हैं, लेकिन महंगाई उनकी श्रद्धा को कम नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था और विश्वास का पर्व है। इसमें महंगाई से ज्यादा महत्व भगवान सूर्य और छठी मैया के प्रति श्रद्धा का है। सामग्री जिस भी भाव में मिलेगी, उसकी खरीदारी कर छठ व्रत करना ही है। महंगाई हमारी आस्था और श्रद्धा से बड़ी नहीं हो सकती। बाजार में बढ़े दाम के बीच व्रतियों की यही भावना छठ महापर्व की लोक आस्था और परंपरा को दर्शा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top