रांची14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

चार दिवसीय छठ महापर्व का शनिवार को दूसरा दिन है। छठव्रतियों ने खरना का अनुष्ठान किया। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया।
रविवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। वहीं, सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। रविवार को सबसे पहले साहिबगंज में शाम 4:51 बजे सूर्यास्त व सोमवार को पाकुड़ में सुबह 5:55 बजे सूर्योदय होगा।
इधर, छठ पूजन की सामाग्री की खरीदारी के लिए बाजारों में शनिवार को भी खूब भीड़ नजर आई। लोगों ने सूप, दौरा, फल, नारियल, गन्ना और पूजन सामग्री की खरीदारी कीं।

शाम को स्नान के बाद व्रतियों ने चूल्हे पर आम की लकड़ी से गुड़ और दूध की खीर बनाई।
शुक्रवार से शुरू हुआ छठ महापर्व
दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की आवाजाही बनी रही। छठ पूजा के लिए जरूरी सामान जुटाने में लोग लगे रहे। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत हुई है।
पहले दिन व्रतियों ने स्नान के बाद भगवान सूर्य को जल अर्पित किया और पारंपरिक तरीके से तैयार कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण किया।

खरना पर खीर तैयार करती छठ व्रती।
दूसरे दिन खरना के दिन व्रतियों ने पूरे दिन उपवास रखा। शाम को स्नान के बाद चूल्हे पर आम की लकड़ी से गुड़ और दूध की खीर बनाई। खीर का प्रसाद छठ व्रतियों ने ग्रहण किया। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया।
तैयारी और बाजार से जुड़ी तस्वीरें देखें….

शनिवार को चार दिवसीय छठ महापर्व का दूसरा दिन है। छठव्रतियों ने खरना का अनुष्ठान किया।

राजधानी में छठ घाटों की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। नगर निगम के अनुसार, शहर के 72 नदी-तालाबों पर बने घाटों की साफ-सफाई लगभग पूरी हो चुकी है।

बाजारों में शनिवार को भी खूब भीड़ नजर आई। लोगों ने सूप, दौरा, फल, नारियल, गन्ना और पूजन सामग्री की खरीदारी कीं।

दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की आवाजाही बनी रही। छठ पूजा के लिए जरूरी सामान जुटाने में लोग लगे रहे।
रांची में 135 घाटों पर तैयारियां लगभग पूरी
दूसरी ओर राजधानी में छठ घाटों की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। नगर निगम के अनुसार, शहर के 72 नदी-तालाबों पर बने घाटों की साफ-सफाई लगभग पूरी हो चुकी है।
इन घाटों पर लाइटिंग और सजावट का काम चल रहा है। इसके अलावा अलग-अलग कॉलोनियों में 63 कृत्रिम घाट भी तैयार किए गए हैं। रविवार दोपहर तक सभी कृत्रिम घाटों में पानी भर दिया जाएगा।
इस बार मानसून में रांची में सामान्य से 18 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इसके कारण शहर के नदी-तालाब पानी से लबालब हैं।
इसे देखते हुए नगर निगम ने 46 हाई रिस्क वाले घाटों पर बैरिकेडिंग कराई है। घाटों पर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के इंतजाम किए जा रहे हैं। चेंजिंग रूम, संपर्क पथ और रोशनी की व्यवस्था भी की जा रही है।

नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण
छठ पूजा से पहले घाटों की तैयारी पूरी करने के लिए इस बार पहले से सफाई और मरम्मत का काम शुरू किया गया था।
शुक्रवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम की टीम के साथ पांच अलग-अलग क्षेत्रों के छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान पूजा समितियों ने साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था पर संतुष्टि जताई।
नगर आयुक्त ने वार्ड-10 के विवेकानंद पार्क घाट पर पानी की शुद्धता के लिए अधिक मात्रा में फिटकरी डालने और संपर्क पथ की सफाई कराने का निर्देश दिया।
वहीं, वार्ड-28 के मधुकम तालाब में पेंटिंग कराने, फिटकरी डालने और पानी की स्वच्छता सुनिश्चित करने को कहा। निगम की कोशिश है कि व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचने और पूजा करने में किसी तरह की परेशानी न हो।

घाटों पर रहेगी सुरक्षा, होगी गंगा आरती
चडरी सरना समिति के अध्यक्ष सबलू मुंडा के अनुसार, चडरी घाट पर रातू रोड, लोहरा कोचा, थड़पखना, भुताहा तालाब और कचहरी रोड से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
यहां 20 हजार से अधिक लोगों के आने की संभावना है। सुरक्षा के लिए चार फीट से अधिक गहराई वाले हिस्से में बैरिकेडिंग की गई है।
एनडीआरएफ की टीम के साथ 10 से 15 गोताखोर तैनात रहेंगे। घाट पर चार लाइट गेट बनाए गए हैं और तालाब के अंदर मेटल लाइट लगाई गई है। समिति की ओर से 301 सूप बांटे जाएंगे।
सुबह और शाम गंगा आरती, झांकी और भजन का आयोजन होगा। गंगा आरती के लिए बनारस से टीम आएगी। रविवार को डूबते सूर्य और सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न होगा।

