Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

छठ घाट की सड़क नहीं सुधरी ग्रामीणों ने रास्ता रोका कोडरमा में एक घंटे तक फंसी रहीं गाड़ियां मरम्मत शुरू होने के बाद…




कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड के दरदाही में छठ घाट जाने वाली सड़क की मरम्मत नहीं होने पर ग्रामीणों ने शनिवार को बरियारडीह-मरकच्चो मुख्य मार्ग जाम कर दिया। छठ महापर्व से पहले सड़क की हालत सुधारने की मांग को लेकर ग्रामीण सड़क पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान कोलकाता से आने वाली लंबी दूरी की यात्री बसें, मालवाहक वाहन और दर्जनों छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि छठ घाट जाने वाला रास्ता गड्ढों और कीचड़ से भरा है। ऐसे में व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने में परेशानी होगी। खासकर नंगे पांव अर्घ्य देने जाने वाले छठ व्रतियों को इस रास्ते से गुजरने में काफी दिक्कत होगी। ग्रामीणों का कहना था कि पर्व से पहले सड़क की मरम्मत जरूरी है, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्होंने सड़क की खराब स्थिति को लेकर प्रखंड स्तर के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की थी। इसके बावजूद मरम्मत का काम शुरू नहीं कराया गया। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर नावाडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बसंत साव और मरकच्चो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे ठोस आश्वासन मिलने तक जाम हटाने को तैयार नहीं हुए। निजी खर्च से शुरू कराई सड़क की मरम्मत इसके बाद बसंत साव ने अपने निजी खर्च से सड़क की मरम्मत का काम शुरू करवाया। मरम्मत का काम शुरू होने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। बसंत साव ने ग्रामीणों को बताया कि सड़क के पक्कीकरण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सड़क के साथ नाली निर्माण की मांग जोड़े जाने के कारण काम शुरू होने में तकनीकी देरी हुई है। उन्होंने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की है। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि 18 नवंबर को टेंडर खोला जाएगा और महीने के अंत तक निर्माण कार्य विधिवत शुरू हो जाएगा। थाना प्रभारी ने स्वच्छता बनाए रखने की अपील की इस मौके पर मरकच्चो थाना प्रभारी बमबम कुमार ने ग्रामीणों से शांति और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान कोई भी व्यक्ति अपने घर का गंदा पानी सड़क पर नहीं बहाए। ऐसा करने पर प्रशासन की ओर से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पर्व के दौरान आपसी सहयोग और साफ-सफाई बनाए रखने की भी अपील की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top