Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

कोडरमा में महिला का शव कुएं से मिला नवंबर को घर से निकली थी मानसिक रूप से कमजोर थी दर्ज हुई थी शिकायत…




कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के चंद्रपुर गांव में एक सप्ताह से लापता महिला नीतू कुमारी (पत्नी मुकेश यादव) का शव शनिवार देर शाम गांव के पीछे जंगल की ओर स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। नीतू छह नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे अपने घर से निकली थीं, जिसके बाद वापस नहीं लौटीं। परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पति मुकेश यादव ने जयनगर थाना में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी थी। नीतू चेहाल पंचायत के चंद्रपुर गांव की रहने वाली थीं। उनके अचानक लापता होने के बाद से परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। शनिवार की शाम गांव के कुछ लोग जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर गांव के पीछे स्थित एक कुएं में पड़े शव पर पड़ी। संदेह होने पर ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे और शव की पहचान नीतू कुमारी के रूप में की। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना जयनगर पुलिस को दी गई। कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने के बाद पुलिस अवर निरीक्षक शमशुद्दीन खान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। शव मिलने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा ने बताया कि नीतू कुमारी पिछले एक सप्ताह से लापता थीं। उनके परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। इसी आधार पर पुलिस उनके लापता होने से लेकर शव बरामद होने तक की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। कुएं में गिर कर डूबने से मौत की आशंका पुलिस को प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि जंगल की ओर जाते समय नीतू असंतुलित होकर कुएं में गिर गयी होंगी। हालांकि, पुलिस ने मौत के कारणों को लेकर अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। महिला किन परिस्थितियों में घर से निकली थीं और कुएं तक कैसे पहुंचीं, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top