Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

ओएनजीसी ने जलस्रोतों की सफाई का चलाया अभियान




भास्कर न्यूज | कथारा ओएनजीसी सीबीएम एसेट बोकारो की ओर से निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत गोमिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत नदी, तालाब और अन्य जलस्रोतों के घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई। अभियान का उद्देश्य जलस्रोतों को स्वच्छ रखने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण तैयार करना था। परिसंपत्ति प्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के तहत गोमिया, होसिर पूर्वी, सियारी, ढेंढे बस्ती, बिरसा ग्राम, तेनुघाट डैम, महली बांध और खजुरिया सहित विभिन्न स्थानों पर सफाई की गई। इस दौरान जलस्रोतों के किनारे जमा कचरे और प्लास्टिक अपशिष्ट को हटाया गया। विदित हो कि ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया, परबतपुर एवं झरिया तथा हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित नॉर्थ करनपुरा ब्लॉक में कोलबेड मीथेन गैस के अन्वेषण एवं उत्पादन का कार्य कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top