Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

लोहरदगा के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मिलेगी एक्स रे जांच की सुविधा



भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। अब भंडरा, किस्को, सेन्हा और कुड़ू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को एक्स-रे जांच की सुविधा मिलने में सहूलियत होगी। हिंडालको इंडस्ट्रीज ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत जिला प्रशासन को चार एक्स-रे लैब तकनीशियन उपलब्ध कराए हैं। इनकी प्रतिनियुक्ति जिले के चारों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में की जाएगी। शनिवार को इस अवसर पर डीसी संदीप कुमार मीना ने सभी तकनीशियनों को संबोधित किया। उन्होंने ईमानदारी, निष्ठा और समयबद्ध अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तकनीशियनों की कमी के कारण अब तक मरीजों को एक्स-रे जांच कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को जांच के लिए दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करना पड़ता था। चार तकनीशियनों की प्रतिनियुक्ति से संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक्स-रे जांच व्यवस्था बेहतर होगी। इससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिल सकेगी। समय की बचत होगी। अतिरिक्त खर्च भी बचेगा। डीसी ने इस जनहितकारी सहयोग के लिए हिंडालको इंडस्ट्रीज के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में सामाजिक संस्थानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। मौके पर परियोजना निदेशक, आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, हिंडालको इंडस्ट्रीज के सीएसआर प्रमुख नीरज कुमार सहित चारों एक्स-रे लैब तकनीशियन उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top