Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

नागपुरी गायक के िनधन पर हिरही पहुंचकर सांसद ने परिजनों को बंधाया ढांढस



लोहरदगा|लोहरदगा, प्रसिद्ध नागपुरी गायक बसीर अंसारी के असामयिक निधन से लोहरदगा सहित पूरे झारखंड में शोक की लहर है। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता, छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत हिरही गांव पहुंचे। उन्होंने दिवंगत गायक के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद ने परिजनों के साथ बैठकर बसीर अंसारी के व्यक्तित्व और उनके संगीत-सफर को याद किया। इस दौरान परिजनों की आंखें नम हो गईं। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि बसीर अंसारी के निधन से पूरा लोहरदगा दुखी है। उनके जाने से नागपुरी गीत-संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। इस दुख की घड़ी में सांसद ने परिजनों को भरोसा दिलाया। कहा कि कांग्रेस पार्टी और पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत बसीर अंसारी की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति देने की भी प्रार्थना की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top