Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

लोहरदगा में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को काटा मिलने आया था प्रेमी दोनों को साथ देखकर आपा खो बैठा पति…




लोहरदगा भंडरा थाना क्षेत्र के कुंबा टोली बस्ती में रविवार देर रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गयी। अवैध संबंध के संदेह में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी की टांगी से काटकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान पूजा देवी (28) और बिहार के पटना जिले के बाढ़ निवासी रोहित लहेरी के रूप में हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति सोनू लहेरी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल टांगी भी बरामद की गयी है। घटना भंडरा प्रखंड के लैंप्स कार्यालय के समीप स्थित कुंबा टोली बस्ती की है। दोहरी हत्या की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गयी। एक ही रात में दो लोगों की बेरहमी से हत्या की घटना से स्थानीय ग्रामीण भी सकते में हैं। दोनों को साथ देखकर आपा खो बैठा पति स्वजनों और स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सोनू लहेरी की पत्नी पूजा देवी का बिहार के पटना जिले के बाढ़ निवासी बृजभूषण लहेरी के पुत्र रोहित लहेरी के साथ कथित प्रेम संबंध था। रविवार को रोहित अपनी प्रेमिका पूजा से मिलने कुंबा टोली पहुंचा था। देर रात सोनू ने दोनों को कथित तौर पर आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया। इसके बाद वह आक्रोशित हो गया और टांगी से दोनों पर हमला कर दिया। हमले में पूजा और रोहित की मौके पर ही मौत हो गयी। वारदात इतनी वीभत्स थी कि आरोपी ने पत्नी पूजा का सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद बस्ती में हड़कंप मच गया। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल टांगी बरामद घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू लहेरी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली गयी है। भंडरा थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि दोहरे हत्याकांड को सोनू लहेरी ने अंजाम दिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वारदात के पीछे की परिस्थितियों और घटनाक्रम की जानकारी जुटायी जा रही है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। एक ही घटना में पति द्वारा पत्नी और उसके कथित प्रेमी की हत्या किये जाने से कुंबा टोली समेत आसपास के इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top