Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

मुंबई जाने की बात कह निकले युवक का शव मिला कोडरमा के जंगल में पेड़ पर लटकी मिली लाश पुलिस जांच में जुटी…




कोडरमा जिले के ढाब थाना क्षेत्र में पड़रिया के जंगल में 20 वर्षीय कन्हैया कुमार का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह दो दिन पहले मुंबई कमाने जाने की बात कहकर घर से निकला था। कन्हैया चंद्रिका तुरी का बेटा था और मरचोई गांव का रहने वाला था। यह गांव सतगावां थाना क्षेत्र में आता है। पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार रात करीब 11 से 12 बजे के बीच की है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक स्थानीय दुकानदार पड़रिया के जंगल की ओर गया था। वहां उसने पेड़ पर युवक का शव देखा और जंगल से बाहर आकर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने ढाब पुलिस को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। युवक के पास मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी निताय चंद्र साहा ने कहा कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के आवेदन के आधार पर भी कार्रवाई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top