Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

कोडरमा में जूते चप्पल की दुकानें जली कपड़े की दुकान भी चपेट में आया लाख रुपए से अधिक का नुकसान…




कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के झंडा चौक के पास रेलवे ब्रिज के नीचे देर रात अगलगी की घटना में जूते-चप्पल की तीन दुकानें जलकर राख हो गई। आग की चपेट में पास की एक कपड़े की दुकान भी आ गयी, जिससे हजारों रुपए का नुकसान हुआ। जूते-चप्पल दुकानदार रुस्तम, गुड्डू और चुन्नू को करीब पांच लाख रुपए की क्षति हुई है। घटना सुबह करीब 4 बजे की बतायी जा रही है। दुकानदारों को आशंका है कि किसी असामाजिक तत्व ने जानबूझकर दुकानों में आग लगायी है। उन्होंने तिलैया थाना में आवेदन देकर मामले की जांच कराने की मांग की है। जलने की गंध से खुली नींद दुकानदार रुस्तम ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों गुड्डू और चुन्नू के साथ कई वर्षों से रेलवे ब्रिज के नीचे दुकान लगा रहा है। दिनभर कारोबार करने के बाद वे जूते-चप्पलों को चारपाई पर रखकर तिरपाल से ढक देते थे। रात में तीनों दुकान के पास ही सोते थे। घटना की रात रुस्तम का भाई अफजल भी वहीं सो रहा था। सुबह करीब चार बजे उसे जलने की गंध महसूस हुई। नींद खुलने पर उसने जूते-चप्पलों में आग लगी देखी और फोन कर रुस्तम व अन्य भाइयों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही रुस्तम मौके पर पहुंचा और दमकल विभाग को फोन किया। उसने अपने भाइयों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण वे सफल नहीं हो सके। कुछ देर बाद दमकल की गाड़ी पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पार्किंग स्थल पर लगती हैं अस्थायी दुकानें बताया जाता है कि नगर परिषद ने ब्रिज के नीचे पार्किंग स्थल चिह्नित कर रखा है। इसके बावजूद यहां बड़ी संख्या में लोग अस्थायी दुकानें लगाते हैं। इन दुकानों के पास न तो वैध ट्रेड लाइसेंस हैं और न ही आग बुझाने के लिए किसी तरह के उपकरण उपलब्ध हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि नगर परिषद की ओर से इन दुकानों के संचालन और सुरक्षा को लेकर कार्रवाई क्यों नहीं की जाती। दुकानदारों का कहना है कि आग यदि आसपास की स्थायी दुकानों तक पहुंच जाती, तो नुकसान और बड़ा हो सकता था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top