Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

Jharkhand’s road network has crossed 15,000 kilometres in two years, but many major projects in Ranchi remain incomplete.


  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Ranchi
  • Jharkhand’s Road Network Has Crossed 15,000 Kilometres In Two Years, But Many Major Projects In Ranchi Remain Incomplete.

रांची3 घंटे पहलेलेखक: कौशल आनंद

  • कॉपी लिंक

झारखंड में पिछले दो वर्षों में सड़क नेटवर्क 15 हजार किमी के पार पहुंच गया है। पथ निर्माण विभाग के अधीन सड़कों की लंबाई 2024 के 14,837 किमी से बढ़कर 2025-26 में 15,046.52 किमी हो गई।

यानी 209.5 किमी की वृद्धि हुई। लेकिन सड़क नेटवर्क के विस्तार के साथ निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करना विभाग के सामने बड़ी चुनौती बना हुआ है। रांची में ही कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं तय रफ्तार से काफी पीछे हैं। पंडरा से कांके तक फोरलेन सड़क का काम महज 10%, अरगोड़ा-पुंदाग सड़क का करीब 19% और बहुबाजार से पटेल चौक तक फ्लाईओवर का निर्माण करीब 45% ही पूरा हुआ है।

इन परियोजनाओं में भू-अर्जन, मुआवजा भुगतान और बिजली के पोल सहित दूसरी उपयोगिता सेवाओं की शिफ्टिंग में देरी प्रमुख वजह है।

कुछ परियोजनाएं पूरी होने से लोगों को मिली राहत, कई अब भी इंतजार में

राजधानी में कुछ महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएं पूरी हुई हैं। सिरमटोली चौक-राजेंद्र चौक-मेकॉन गोलचक्कर के बीच 2.34 किमी लंबा फ्लाईओवर और एलिवेटेड रोड बन चुका है। बिरसा चौक से धुर्वा गोलचक्कर होते हुए प्रोजेक्ट भवन तक 4.10 किमी सड़क का चौड़ीकरण और साइकिल ट्रैक निर्माण भी पूरा हुआ है।

हरमू रोड-टेलीफोन एक्सचेंज रोड और उर्दू लाइब्रेरी-किशोरगंज चौक की राइडिंग क्वालिटी सुधारी गई है। वहीं, अरगोड़ा में 3.804 किमी और करमटोली-चिरौंदी में 3.216 किमी लंबे फ्लाईओवर प्रस्तावित हैं। इनके निर्माण से हरमू, अरगोड़ा, मोरहाबादी और चिरौंदी सहित प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक का दबाव कम होने और आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।

छह जिलों में सड़क की लंबाई नहीं बढ़ी

आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, पथ निर्माण विभाग के अधीन सड़क नेटवर्क में 1,231.9 किमी स्टेट हाईवे, 4,845.7 किमी मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड और 8,968.9 किमी अन्य सड़कें शामिल हैं। राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई भी 3,500 किमी से बढ़कर 3,618 किमी हुई है।

हालांकि, राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण व रखरखाव में एनएचएआई की भी भूमिका है। सड़क नेटवर्क का विस्तार सभी जिलों में समान रूप से नहीं हुआ है। खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा, चतरा, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में सड़क लंबाई में बदलाव नहीं हुआ।

अगले तीन वर्षों में चार बड़ी चुनौतियां

  1. पंडरा-कांके, अरगोड़ा-पुंदाग और बहुबाजार-पटेल चौक परियोजना
  2. रांची सहित सभी जिलों की जर्जर सड़कों की मरम्मत।
  3. भू-अर्जन, मुआवजा व फॉरेस्ट क्लीयरेंस की बाधाएं दूर करना।
  4. सड़क निर्माण की गुणवत्ता जांच व ठेकेदारों की जवाबदेही।

भू-अर्जन व फॉरेस्ट क्लियरेंस की बाधाएं दूर करने पर जोर

रांची के तीनों फ्लाईओवर की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। एल-1 कंपनी का भी चयन कर लिया गया है। जल्द ही काम जमीन पर उतरेगा। भू-अर्जन या फॉरेस्ट क्लियरेंस के कारण लंबित और धीमी गति से चल रही दूसरी परियोजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग हो रही है। उनके स्तर पर दो बैठकें की जा चुकी हैं। डीसी स्तर पर भी इन्हें गंभीरता से देखा जा रहा है। एजेंसियों को सख्त हिदायत दी गई है कि सभी योजनाएं समय पर पूरी हों। -सुनील कुमार, प्रधान सचिव, सड़क निर्माण विभाग



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top