Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पोल्ट्री फार्म को बनाया जीविका का साधन एक लाख रुपए कर्ज लेकर शुरू किया काम अब घर आकर व्यवसायी कर रहे खरीदारी…




32 साल के राजू महतो ने पोल्ट्री फार्म के कारोबार से अपनी किस्मत बदल ली है। आज उनके पास व्यापारी खुद आते हैं और होलसेल भाव में तैयार मुर्गियों को ले जाते हैं। राजू महतो 2010 से पोल्ट्री फार्म चला रहे हैं। उन्होंने किसान एग्रीकल्चर संस्था से एक लाख रुपए का कर्ज लेकर यह काम शुरू किया था। शुरुआत में उन्होंने झोपड़ी जैसी छोटी जगह में फार्म बनाया। राउरकेला से करीब 2,000 से 2,500 चूजे लाते हैं राजू ने पहली बार राउरकेला से 1,000 चूजे मंगवाए। काम की जानकारी कम होने के कारण कुछ चूजे मर गए। उन्होंने आसपास के गांवों में यह काम कर रहे लोगों और बड़े भाइयों से इसकी ट्रेनिंग ली। अब वे राउरकेला से करीब 2,000 से 2,500 चूजे लाते हैं। राजू के पिता शैलेंद्र महतो खेती करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और खेती से घर का खर्च पूरा नहीं हो पाता था। राजू के मुताबिक, उन्हें अपने बच्चों की पढ़ाई और बहन की शिक्षा की जिम्मेदारी भी उठानी थी। शैलेंद्र महतो चाहते थे कि उनके बच्चे अच्छे स्कूल में पढ़ें और गांव का नाम रोशन करें। उन्होंने राजू को काम शुरू करने में सहयोग दिया। 2025 में उनका निधन हो गया। राजू अब भी इसी काम को आगे बढ़ा रहे हैं। राजू महतो से होलसेल रेट में मुर्गा लेने काफी दूर-दूर से लोग आते हैं जैसे कि भुरकुंडा गोला बेरमो फुसरो तथा अन्य जिलों से लोग यहां पर खरीदारी करने आते हैं। शुरुआती दिनों में तो काफी मुनाफा नहीं होता था लेकिन हम मेहनत करते गए और व्यवसाय फलने फूलने लगा और हमारी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होने लगी। राजू महतो के इस व्यवसाय में उनकी पत्नी भी हाथ बांटाती है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top