बोकारो | बोकारो के संगीत प्रेमियों के लिए शनिवार की शाम खास होने वाली है। आईटीसी संगीत रिसर्च अकादमी, कोलकाता एवं भारतीय संगीत कला अकादमी, बोकारो के संयुक्त तत्वावधान में बोकारो स्टील प्लांट और ओएनजीसी के सहयोग से 21 नवंबर को बोकारो क्लब सेक्टर-5 में भव्य शास्त्रीय संगीत समारोह आयोजित होगा। शाम 5:30 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में विश्वविख्यात शास्त्रीय गायक पद्मभूषण पंडित अजय चक्रवर्ती अपनी गायकी से समां बांधेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। भारतीय संगीत कला अकादमी के सचिव एवं प्रसिद्ध तबला वादक डॉ. राकेश रंजन ने बताया कि बोकारो में पंडित अजय चक्रवर्ती की प्रस्तुति शहर के लिए गौरव का अवसर है। समारोह में मुख्य अतिथि बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन होंगे। विशिष्ट अतिथियों में अधिशासी निदेशक अनूप कुमार दत्त, राजश्री बनर्जी और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के डॉ. संजय शामिल रहेंगे।
Source link