![]()
चतरा जिले के इटखोरी-चतरा मुख्य मार्ग पर भुरकुंडा के पास शनिवार को फ्लाई ऐश और डस्ट से लदा हाइवा पेड़ों और बिजली पोल से टकरा गया। हादसे में चालक घायल हुआ है। हाइवा ने सड़क किनारे पांच पेड़ों को टक्कर मारी। इसके बाद वह 11 हजार वोल्ट के बिजली तार वाले पोल से जा टकराया। टक्कर से पोल टूट गया और हाइवा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि हाइवा टंडवा एनटीपीसी से फ्लाई ऐश लेकर बिहार जा रहा था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि चालक को अचानक झपकी आने के कारण यह नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आई हैं, जिसका इलाज कराया जा रहा है।
Source link