Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

एचईसी पर करोड़ रुपए बकाया जेबीवीएनएल ने बिजली काटी में करोड़ रुपए बकाया के एवज में लाख रुपए भरा था…




झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने शुक्रवार को एचईसी की बिजली काट दी। एचईसी पर 348 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया है। इसके लिए जेबीवीएनएल हर महीने एचईसी को नोटिस भेज रहा था। लेकिन एचईसी प्रबंधन की ओर से न तो कोई जवाब दिया गया और न ही बकाया बिजली बिल का भुगतान किया गया। अं​तत: निगम ने बिजली काट दी। एचईसी ने इससे पहले वर्ष 2022 में 160 करोड़ रुपए ​बकाया बिजली बिल के एवज में 49 लाख रुपए का भुगतान किया था। इसके बाद कभी भी बिजली बिल नहीं भरा। गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त 2021 में 129 करोड़ रुपए के बिजली बिल का भुगतान न करने पर बिजली निगम ने एचईसी की बिजली काट दी थी। इसके बाद जनवरी 2024 और फरवरी 2025 में भी जेबीवीएनएल ने बकाया बिल न भरने पर बिजली कने​क्शन काटने की चेतावनी दी थी। लेकिन मामला सुलझ गया था। अब एक बार फिर निगम ने बिजली काट दी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top