Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

लातेहार चंदवा लोहरदगा रोड पर भीषण हादसा बाइक सवार दो युवकों की मौत एक गंभीर तीनों एक ही गांव के रहने वाले…




लातेहार जिले के चंदवा-लोहरदगा रोड पर महादेव मंडा के समीप शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान चंदवा थाना क्षेत्र के सुकलकट्ठा गांव निवासी कार्तिक उरांव (24) और तरुण यादव (25) के रूप में हुई है। वहीं, विजय कुमार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बुलेट बाइक पर सवार होकर लोहरदगा से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान महादेव मंडा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार्तिक और तरुण को गंभीर चोटें आईं और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, विजय कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल हादसे के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल विजय कुमार को अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। एक ही गांव के दो युवकों की एक साथ मौत की खबर से सुकलकट्ठा गांव में मातम पसरा है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 15 दिनों में सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत लातेहार जिले में पिछले 15 दिनों के दौरान जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ये दुर्घटनाएं मनिका, लातेहार, चंदवा, बालूमाथ और बरवाडीह थाना क्षेत्रों में हुई हैं। लगातार हो रहे हादसों ने जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। जिले में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बीच परिवहन विभाग की ओर से वाहन जांच और सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद पिछले पखवाड़े में आठ लोगों की मौत और एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top