Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

कोडरमा में दो सड़क हादसा युवक मरा एक घायल बिजली पोल से टकराई तेज रफ्तार कार टाइल्स लदे ऑटो ने बाइक में मारी…




कोडरमा जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पहली घटना तिलैया थाना क्षेत्र के झुमरीतिलैया-कांको मार्ग पर चरकीपहरी के पास हुई। जहां टाइल्स लदे ऑटो की टक्कर से बाइक सवार रवि पंडित की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे उनके मित्र विकास कुमार घायल हो गए। रवि पंडित तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के कांको गांव निवासी गुरदयाल पंडित का बेटा था। जानकारी के अनुसार, रवि अपने मित्र विकास के साथ बाइक से कांको से झुमरीतिलैया बाजार जा रहा था। इसी दौरान चरकीपहरी के पास सामने से आ रहे टाइल्स लदे ऑटो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सदर अस्पताल में घायल विकास इलाजरत स्थानीय लोगों की मदद से घायल विकास कुमार को कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, रवि पंडित की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल बाइक को जब्त कर थाने पहुंचाया है। वहीं, फरार ऑटो चालक और वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पहुंचे। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। नवलशाही में अनियंत्रित कार बिजली के पोल से टकराई दूसरी घटना कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर नवलशाही थाना से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुई। रविवार दोपहर बरियारडीह की ओर से डोमचांच जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हालांकि, हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार का चालक मरकच्चो थाना क्षेत्र के बरियारडीह का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में था। दुर्घटनाग्रस्त वाहन से शराब की बोतल भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है। चालक को जांच के लिए अस्पताल ले गई पुलिस सूचना मिलने पर नवलशाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को अपने साथ जांच के लिए डोमचांच रेफरल अस्पताल ले गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद चालक बार-बार कह रहा था कि वह मर जाएगा और घर-परिवार से परेशान है। हालांकि, चालक की इस बात के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शराब के नशे में वाहन चलाने की आशंका को लेकर चालक की चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top