Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रामगढ़ में गुरु नानक देव प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन निकला पंज प्यारों ने की अगुवाई हजारों लोग शामिल हुए गतका टीम ने करतब…




रामगढ़ में सोमवार को गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन निकाला गया। गुरु सिंह सभा रामगढ़ की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में हजारों सिख धर्मावलंबी शामिल हुए। नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की। लोगों के हाथों में निशान साहिब और सिख पंथ का त्रिकोणीय ध्वज था। पालकी में गुरु ग्रंथ साहिब रखे गए थे। शोभायात्रा में शामिल लोग कीर्तन कर रहे थे और पारंपरिक वाद्ययंत्र बजा रहे थे। गतका टीम के सिख युवाओं ने करतब दिखाए शोभायात्रा में बैंड-बाजा, घोड़े, गतका टीम और स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। गतका टीम के सिख युवाओं ने करतब दिखाए। गुरु नानक देव जी की झांकी भी शोभायात्रा में शामिल थी। अरदास के बाद पंज प्यारों और बच्चों ने नगर कीर्तन की अगुवाई की। शोभायात्रा के दौरान ‘वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह’ के जयकारे लगाए गए। शोभायात्रा बिजुलिया से शुरू हुई। यह पुराना बस स्टैंड, लोहारटोला, चट्टीबाजार, झंडा चौक, गांधी चौक और सुभाष चौक से होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के पास पहुंचकर समाप्त हुई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top