Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

गुमला में घर के पास कुएं से मिला शव रविवार देर शाम घर से निकले थे मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी…




गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र के टांगर जरिया गांव में रविवार देर शाम घर के पास कुएं में डूबने से 42 वर्षीय बंधन खड़िया की मौत हो गई। उनका शव सोमवार को कुएं में उपलाता मिला। बंधन, जतरू खड़िया के बेटे थे। उनके जीजा अलबिनुश केरकेट्टा ने बताया कि बंधन रविवार देर शाम घर से निकले थे। काफी देर तक नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान घर के पास कुएं में उनका शव दिखाई दिया। ग्रामीणों की मदद से उन्हें कुएं से बाहर निकाला गया और बसिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बसिया पुलिस अस्पताल पहुंची और जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी की। सोमवार को शव पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बंधन खेती कर परिवार का खर्च चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। बेटा गुमला कॉलेज में और बेटी ममरला स्कूल में पढ़ती है। अलबिनुश केरकेट्टा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बंधन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह किन हालात में कुएं में गिरे, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top