Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द नवंबर से दिसंबर तक जोड़ी ट्रेनें कैंसिल को धनबाद होकर चलेगी रक्सौल चर्लपल्ली…




चक्रधरपुर रेल मंडल में निर्माण कार्य, मशीन ब्लॉक, कोहरे और रेलवे ट्रैक पर हाथियों की लगातार आवाजाही के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। रेलवे की ओर से 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक विभिन्न ट्रेनों को रद्द करने का प्रस्ताव भेजा गया था। रेलवे ने 10 जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इस फैसले से टाटानगर से चक्रधरपुर, गुवा, बादामपहाड़, राउरकेला और हटिया की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर दैनिक यात्रियों और छोटे स्टेशनों से सफर करने वालों की मुश्किलें बढ़ेंगी। धनबाद होते हुए तीसरे दिन 10 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी
इधर, रक्सौल और चर्लपल्ली के बीच एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। 05527 रक्सौल-चर्लपल्ली 25 नवंबर को शाम 4:55 बजे खुलकर अगली सुबह 6:45 बजे धनबाद होते हुए तीसरे दिन 10 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। वापसी में 05528 चर्लपल्ली-रक्सौल 27 नवंबर को रात 10 बजे खुलेगी और तीसरी सुबह 5:10 में धनबाद होकर शाम 7 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वर्द्धमान-हटिया-वर्द्धमान मेमू आज बोकारो स्टील तक चलेगी
वहीं, वर्द्धमान-हटिया-वर्द्धमान मेमू का परिचालन मंगलवार को बोकारो स्टील सिटी से हटिया के बीच रद्द रहेगा। 13503 वर्द्धमान-हटिया बोकारो स्टील सिटी तक ही जाएगी। वापसी में 13504 हटिया-वर्द्धमान बोकारो स्टील सिटी से ही खुलेगी और धनबाद होती हुई वर्द्धमान जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top