Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

कोडरमा में हाथियों ने किसान का तैयार धान खाया करीब क्विंटल धान किया बर्बाद लाख रुपए के नुकसान का अनुमान…




कोडरमा जिले के किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बेमौसम बारिश के बाद अब जंगली हाथियों ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। मरकच्चो प्रखंड की चोपनाडीह पंचायत के जगदीशपुर गांव में हाथियों के झुंड ने एक किसान का तैयार धान नष्ट कर दिया। झुंड ने किसान भुनेश्वर महतो के खलिहान में रखे करीब 35 क्विंटल धान को खा लिया। इससे किसान को लगभग एक लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। भुनेश्वर महतो ने बताया कि उन्होंने खेत से धान की कटाई कर खलिहान में रखा था। पिछले दो दिनों से धान को तैयार करने का काम चल रहा था। सोमवार रात करीब 40 क्विंटल धान खलिहान में जमा कर उसे ढक दिया था। इसके बाद वह घर चले गए। उन्हें उम्मीद थी कि तैयार धान को जल्द ही बाजार या सरकारी धान खरीद केंद्र में बेचकर परिवार की जरूरतें पूरी करेंगे। लेकिन रात में हाथियों के झुंड ने खलिहान में पहुंचकर उनकी मेहनत की कमाई को नुकसान पहुंचा दिया। सुबह खलिहान पहुंचे तो गायब मिला धान मंगलवार सुबह जब भुनेश्वर महतो खलिहान पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। खलिहान में रखा लगभग सारा धान गायब था। कुछ धान आसपास बिखरा पड़ा था। मौके पर हाथियों के पैरों के निशान भी मिले। इससे उन्हें अंदेशा हुआ कि रात में हाथियों के झुंड ने खलिहान में धावा बोला और धान खा लिया। किसान के अनुसार, करीब 35 क्विंटल धान का नुकसान हुआ है। इसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गयी है। उन्होंने बताया कि धान पूरी तरह तैयार था और उसे पैक्स में बेचने की तैयारी कर रहे थे। घटना की जानकारी वन विभाग को दी गयी। सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। टीम ने किसान को नियमानुसार मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। हालांकि, फसल के नुकसान से किसान के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। हाथियों की वापसी से किसानों की बढ़ी चिंता क्षेत्र में हाथियों के दोबारा प्रवेश करने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। खासकर उन किसानों की परेशानी बढ़ी है, जिनका धान अभी खेतों में तैयार खड़ा है या कटाई के बाद खलिहान में रखा हुआ है। किसानों को आशंका है कि हाथियों का झुंड फिर से गांव और खेतों की ओर आ सकता है। इससे तैयार फसल को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि खेती उनकी आजीविका का प्रमुख आधार है। ऐसे में फसल नष्ट होने से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ सालभर की मेहनत भी गंवानी पड़ती है। हाथियों की आवाजाही को देखते हुए लोग रात में विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। किसानों ने वन विभाग से क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की अपेक्षा की है। साथ ही प्रभावित किसान को जल्द मुआवजा देने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top