Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पलामू में घंटे में तीन की मौत महिला का शव पेड़ से लटका मिला कुएं में मिली युवक की लाश सड़क हादसे में…




पलामू जिले में 24 घंटे के दौरान तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। तरहसी में एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला, जबकि चैनपुर के बांसडीह गांव में कुएं से अज्ञात युवक का शव मिला। सदर थाना क्षेत्र के कुसुमटांड़ में टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।तरहसी थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में मंगलवार को सीता साव की पत्नी अमरूदिया देवी (55) का शव पलाश के पेड़ से लटका मिला। वह सुबह करीब 11 बजे बिना किसी को बताए घर से निकली थीं। चहकउवाटांड़ में चरवाहों ने उनका शव पेड़ से लटका देखा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेजा। युवक की पहचान नहीं हो पाई चैनपुर थाना क्षेत्र के बांसडीह गांव में कुएं से एक अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पर ग्रामीण मौके पर जुटे और चैनपुर थाना पुलिस भी पहुंची। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी मौत किन हालात में हुई और शव कुएं तक कैसे पहुंचा, यह साफ नहीं है। पुलिस शव निकालकर पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सदर थाना क्षेत्र के कुसुमटांड़ में सोमवार देर रात करीब 12 बजे टेंपो की टक्कर से बाइक सवार सुबोध कुमार (23) की मौत हो गई। टेंपो पर ‘सत्यम टेंट हाउस’ लिखा था वह सुआ गांव के भुवनेश्वर कुमार सिंह के बेटे थे। हादसे की सूचना रात में ही परिजनों को मिली। वे सुबोध को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, बाइक को टेंट हाउस के टेंपो ने टक्कर मारी थी। टेंपो पर ‘सत्यम टेंट हाउस’ लिखा था। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कुछ दिन पहले ही सुबोध की शादी मनातू में तय हुई थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top