Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

चमक दिखाकर कारोबार खाने में हो रहा प्रतिबंधित मेटानिल यलो रंग का इस्तेमाल



.

भास्कर एक्सपर्ट

बोकारो में खाद्य पदार्थों को आकर्षक रंग देने के लिए औद्योगिक उपयोग वाले प्रतिबंधित रंग मेटानिल यलो के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। हैरानी यह है कि घर में पार्टी के लिए राशन और रंग खरीदने जाएं, तो कई दुकानों पर मिलने वाले रंग के पैकेट पर ही औद्योगिक उपयोग (इंडस्ट्रियल यूज) के लिए उपयोग होने का उल्लेख रहता है। बावजूद इनका इस्तेमाल मिठाइयों और व्यंजनों को चटक रंग देने में किया जा रहा है।

शहर के जाने-माने केटरर राजू भी खाने और मिठाइयों में रंग के इस्तेमाल के चलन की बात स्वीकारते हैं। वहीं, 15 अक्टूबर को खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले के 28 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान अखाद्य रंग से तैयार जलेबी और लड्डू नष्ट कराए थे। यानी मामला केवल आशंका का नहीं, बल्कि खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तक पहुंच चुका है।

स्वाद नहीं, सिर्फ दिखावट के लिए मिलावट

खाने में कृत्रिम रंग मिलाने का मकसद स्वाद बढ़ाना नहीं, बल्कि उसे देखने में आकर्षक बनाना है। केटरर राजू के अनुसार, खाद्य पदार्थों और मिठाइयों में रंग का इस्तेमाल व्यापक रूप से किया जाता है। इससे स्वाद पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता, लेकिन खाना देखने में अच्छा और चटक दिखाई देता है। यही दिखावट ग्राहकों को आकर्षित करती है। बूंदी के लड्डू, जलेबी, इमरती, नमकीन और अन्य व्यंजनों में पीला या नारंगी रंग देने के लिए ऐसे रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। समस्या तब गंभीर हो जाती है, जब खाद्य उपयोग के लिए अनुमत रंग की जगह औद्योगिक रंग डाल दिया जाता है। मेटानिल येलो इसी श्रेणी का प्रतिबंधित रंग है।

28 दुकानों की जांच, मिठाइयां कराई नष्ट

खाद्य सुरक्षा विभाग ने 15 अक्टूबर को जिले के 28 प्रतिष्ठानों की जांच की थी। इस दौरान मेटानिल रंग से तैयार जलेबी और लड्डू नष्ट कराए गए। संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने भी जांच के लिए भेजा गया था।

खाने में इस रंग का हो रहा उपयोग।

प्रो. विश्वजीत पॉलआईएसएम,धनबाद

अंगों पर पड़ सकता है असर

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के प्रो. विश्वजीत पॉल के अनुसार, मेटानिल यलो औद्योगिक उपयोग की सिंथेटिक एजो डाई है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से कपड़ों और कागज को रंगने में किया जाता है। इसकी रासायनिक पहचान सोडियम एजो बेंजीन सल्फोनेट है।

बेचने व इस्तेमाल करने वालों पर होगी कार्रवाई

– गुलाब लकड़ा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, बोकारो।

भास्कर ग्राउंड रिपोर्ट



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top