Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को लेकर जुटे प्रदेश व जिला स्तर के नेता पेसा कानून व ग्रामसभा के अधिकारों पर हुई चर्चा…



.

किस्को प्रखंड के परहेपाट में बुधवार को कांग्रेस की ओर से ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत विशाल ग्राम चौपाल का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष यूनुस अंसारी की अध्यक्षता में किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने, कथित वोट चोरी, पेसा कानून के तहत ग्रामसभा के अधिकारों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखैर भगत के नेतृत्व में तथा किस्को प्रखंड अध्यक्ष यूनुस अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी व अवनीश कजला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत उपस्थित रहे। प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी ताकत है। एसआईआर की प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं छूटना चाहिए। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र की जड़ों पर प्रहार है। एसआईआर के नाम पर किसी पात्र नागरिक का नाम गलत तरीके से हटाया जाता है। यह उसके लोकतांत्रिक अधिकार के साथ अन्याय होगा। कांग्रेस सड़क से सदन तक मतदाताओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का अभियान है। उन्होंने कहा कि एसआईआर में किसी पात्र मतदाता का नाम नहीं छूटना चाहिए। पेसा कानून के अधिकारों को धरातल पर लागू किया जाना चाहिए। वहीं, पेसा कानून के प्रशिक्षक संजू भगत ने ग्रामसभा को आदिवासी स्वशासन, सामुदायिक संसाधनों, स्थानीय निर्णयों की महत्वपूर्ण संस्था बताया। उन्होंने ग्रामीणों से पेसा कानून के प्रावधानों को समझने और जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए ग्रामसभा को मजबूत करने की अपील की। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश पाल मुंजनी, प्रदेश संयोजक सुभाष नाग, सोशल मीडिया प्रभारी संजय जी, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, जिला महासचिव शाहिद अहमद बेलू, सलीम अंसारी बड़े, पवन गौतम, संदीप गुप्ता, प्रकाश उरांव, संतोषी उरांव, निशीथ जायसवाल, मोजम्मिल अंसारी, अनीता लकड़ा, तनवीर गौहर, दानिश अली, स्वाति महली, आरिफ हुसैन सहित जिला व प्रखंड कांग्रेस पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष, बीएलए-टू, महिला टीम, टाना भगत समाज के सदस्य, बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top