Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

नवजात की मौत अस्पताल में परिजनों का हंगामा ऑक्सीजन पाइप नहीं देने का आरोप पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन…


गिरिडीह जिले के डुमरी रेफरल अस्पताल में शुक्रवार को नवजात बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आक्रोशित परिजनों पर अस्पताल के काउंटर में तोड़फोड़ कर क्षति पहुंचाने का आरोप है।

.

परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर ऑक्सीजन पाइप उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण बच्ची की जान चली गई। दरअसल, डुमरी के मधगोपाली निवासी सुभाष कुमार साव की पत्नी ने गुरुवार दोपहर करीब 3:45 बजे रेफरल अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया था।

बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया जन्म के बाद बच्ची की हालत ठीक बताई जा रही थी, लेकिन गुरुवार देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार, बच्ची को दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए निजी एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी। हालांकि, एंबुलेंस में ऑक्सीजन पाइप उपलब्ध नहीं था। इस पर परिजनों ने रेफरल अस्पताल के कर्मियों से ऑक्सीजन पाइप देने की मांग की, लेकिन आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने पाइप उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया।

हंगामे की सूचना मिलने पर डुमरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

हंगामे की सूचना मिलने पर डुमरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

अस्पताल में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की इसी बीच बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अस्पताल में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। हंगामे की सूचना मिलने पर डुमरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

पुलिस ने परिजनों को मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से जानकारी ली जाएगी। लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इधर, रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कामेश्वर महतो ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जाएगी।

इसमें जो भी स्वास्थ्यकर्मी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ अपने स्तर से कार्रवाई करने के साथ-साथ जिला स्तर पर वरीय अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजी जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top