Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

अज्ञात अपराधियों ने झोपड़ीनुमा होटल में लगाई आग कई सामान जलकर राख



सदर प्रखंड की अरानी पंचायत अंतर्गत फुलवाटांगर चौक पर संगीता देवी नामक एक गरीब महिला के होटल में बुधवार रात लगभग एक बजे अज्ञात अपराधियों ने आग लगा दी। इससे होटल में रखे कई सामान जलकर राख हो गए हैं। लोगों ने इस घटना पर सहानुभूति जताते हुए कहा कि संगीता देवी एक गरीब महिला है, और झोपड़ीनुमा होटल चलाकर अपनी जीविका चला रही है। इस घटना से उसका बहुत अधिक नुकसान हो गया है। संगीता देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी दो बकरियों की चोरी हो गई थी। कहा कि उन्हें बार-बार टारगेट कर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने सदर थाना में आवेदन देकर कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top